Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heart Attack: सर्दियों में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, इन 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स से रखें दिल का ख्याल

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 01:51 PM (IST)

    सर्दियों के मौसम में ठंड के साथ ही कई समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर इस सीजन में दिल के मरीज डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों को अपना खास ख्याल ...और पढ़ें

    सर्दियों में दिल को हेल्दी रखेंगे ये हर्ब्स
    सर्दियों में दिल को हेल्दी रखेंगे ये हर्ब्स

    HighLights

    1. सर्दियों में दिल के दौरे का मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं।
    2. ऐसे में इस मौसम अपने दिल की खास देखभाल काफी जरूरी है।
    3. आप कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में अक्सर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं। खासकर दिल के मरीज, डायबिटीज और हाई बीपी के लोगों को इस मौसम में अपना खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इस सीजन में इन लोगों की समस्याएं बढ़ सकती है। सर्दियों में अक्सर दिल के दौरे (Heart Attack) और स्ट्रोक के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम अपने दिल की सेहत का ख्याल रखा जाए।

    अगर आप भी दिल के मरीज हैं और अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं, तो कुछ तरीकों से ऐसा कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सर्दियों में दिल का ख्याल रखने के लिए साथ ही दिल के दौरे को रोकने में भी मदद करती हैं।

    यह भी पढ़ें-  गुणों का भंडार है कृष्ण फल, इसके फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

    तुलसी

    तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो लगभग हर भारतीय घर में आसानी से मिल जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी एक पवित्र पौधा है, जिसका धार्मिक महत्व भी है। हालांकि, इन सबके अलावा तुलसी अपने औधषीय गुणों के लिए भी जानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो दिल को नुकसान से बचाते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण भी होते हैं।

    अदरक

    अदरक भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जी है, जो अक्सर खाने के स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है। यह एक रूट वेजिटेबल है, जिसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दिल की बीमारी के खतरे को कम करते हैं। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

    खबरें और भी

    अश्वगंधा

    दिल को हेल्दी बनाने के लिए अश्वगंधा सबसे शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक है। यह एडाप्टोजेनिक हर्ब तनाव और सूजन को कम करने में मदद करती है, जो हृदय रोग के जोखिम कारक हैं। अश्वगंधा को नियमित रूप से खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है, जो पूरे हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

    हल्दी

    करक्यूमिन से भरपूर हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन दिल को नुकसान होने से बचाता है। रोजाना सुबह गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चाय के रूप में पीने से फायदा मिलेगा। साथ ही यह चाय वजन घटाने के लिए भी अच्छी है, जो दिल के दौरे का एक और जोखिम कारक है।

    गिलोय

    कोरोना काल से ही लोगों के बीच गिलोय काफी लोकप्रिय हो चुका है। यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही आपके दिल का भी ख्याल रखता है। इसे गुडूची या टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया भी कहा जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दिल की सुरक्षा करते हैं।

    यह भी पढ़ें- गर्मी ही नहीं सर्दी में भी जरूरी है Body Detox, घर पर ही इन 5 तरीकों से शरीर को करें नेचुरल डिटॉक्सिफाई

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik