Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diet for After 40s: 40 की उम्र के बाद भी रहना चाहते हैं चुस्त-दुरुस्त, तो डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

    Updated: Sat, 11 May 2024 05:26 PM (GMT+05:30)

    सेहतमंद रहने के लिए अपने खानपान का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। खासकर अगर आपकी उम्र 40 साल या उससे ज्यादा है तो डाइट का दोगुना ख्याल रखना पड़ता है। इस दौ ...और पढ़ें

    40 साल के बाज जरूर खाएं ये फूड्स (Picture Credit- Freepik)
    40 साल के बाज जरूर खाएं ये फूड्स (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. बढ़ती उम्र के साथ ही हमारी लाइफस्टाइल में कई सारे बदलाव होने लगते हैं।
    2. ऐसे में इस दौरान अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है।
    3. खासकर 40 साल की उम्र के बाद कुछ फूड्स डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में इसकी न्यूट्रिएंट की डिमांड इसी अनुसार घटती बढ़ती रहती है। बढ़ती उम्र में सही मात्रा में सभी पोषक तत्वों का सेवन करना जरूरी हो जाता है। किसी भी तत्व की कमी या अति शरीर को कमजोर करने के साथ इम्युनिटी कमजोर करती है और शरीर को कई बीमारियां दे सकती हैं। इस दौरान मेटाबोलिज्म धीमा होता है, कई प्रकार के हार्मोनल असंतुलन होते हैं और हड्डियां भी कमजोर होना शुरू हो जाती हैं।

    ऐसे में 40 की उम्र के बाद अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए और कार्ब्स, प्रोटीन, फैट, विटामिन और मिनरल युक्त एक संतुलित आहार बनाना चाहिए। आइए जानते हैं, वो 5 सुपरफूड जिनका सेवन आपको 40 की उम्र के बाद जरूर करना चाहिए-

    यह भी पढ़ें-  क्या है Gluten Free Diet, जिसे फॉलो करने से मिल सकते हैं वेट लॉस और बेहतर डाइजेशन समेत ये 5 फायदे

    अंडे

    अंडे नेचुरल मल्टीविटामिन है, जो कि प्रोटीन और विटामिन का स्टोरहाउस है। अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है और ब्रेन हेल्थ के लिए भी ये बहुत जरूरी है। यह गुड कॉलेस्ट्रॉल का स्रोत होते हैं और इसमें मौजूद ल्यूसिन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

    बेरी

    फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर बेरी हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और स्किन को पोषण दे कर इसका ग्लो बरकरार रखते हैं। यह कोशिकाओं को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं, जिससे एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है।

    खबरें और भी

    फैटी फिश

    ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फैटी फिश हार्ट और ब्रेन की कार्यशैली को सक्रिय रखते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं। इसमें विटामिन डी, यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है, मेमोरी और ब्रेन के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करता है।

    क्वीनोआ

    क्वीनोआ फाइबर रिच होता है, जो गट हेल्थ को सुधारता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कब्ज दूर भगाता है, इसे चबाना और निगलना भी आसान होता है, जिससे 40 से अधिक लोगों के साथ खास बुजुर्गों के लिए ये एक बहुत ही पौष्टिक विकल्प साबित होता है।

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    पालक, केल, मेथी, बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये शरीर को पोषण देने के साथ आयरन भी देती हैं, जिससे खून की कमी और अन्य बीमारियों से बचाव होता है।

    यह भी पढ़ें- खाना पकाने के लिए अगर आप भी करते हैं इन 5 तेल का इस्तेमाल, तो आज ही हो जाएं सावधान!