Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Worst Cooking Oils: खाना पकाने के लिए अगर आप भी करते हैं इन 5 तेल का इस्तेमाल, तो आज ही हो जाएं सावधान!

    Updated: Sat, 11 May 2024 04:32 PM (IST)

    खाने को पकाने ही नहीं बल्कि इसे स्वादिष्ट बनाने में भी कुकिंग ऑयल काफी जरूरी होते हैं। आप भी तरह-तरह के कुकिंग ऑयल इस्तेमाल करते होंगे लेकिन क्या आप क ...और पढ़ें

    सेहत के लिए जहर से कम नहीं हैं ये 5 तेल (Image Source: Freepik)
    सेहत के लिए जहर से कम नहीं हैं ये 5 तेल (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. कुकिंग के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले ऑयल का सेहत पर सीधा असर पड़ता है।
    2. जिन तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, उनके सेवन से शरीर में सूजन पैदा हो सकती है।
    3. खराब कुकिंग ऑयल खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है और दिल की बीमारियों का खतरा दोगुना हो जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Worst Cooking Oils: भारतीय खानपान में तेल का अपना विशेष स्थान है, लगभग हर सब्जी में तरह-तरह का तेल यूज किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ तेल ऐसे होते हैं, जिनका सेवन शरीर में जहर की तरह काम करता है? आइए इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही तेल के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से मोटापा, दिल से जुड़ी बीमारियां और जोड़ों का दर्द और सूजन समेत कई तकलीफों से जूझना पड़ सकता है।

    मक्के का तेल

    खाना पकाने के लिए कई लोग मक्के के तेल का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें, कि इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिसे ज्यादा कंज्यूम करने से शरीर में सूजन और दर्द की समस्या देखने को मिल सकती है। ऐसे में डॉक्टर्स आपको इसे बैलेंस करने के लिए अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से रिच चीजों को खाने की सलाह देते हैं। इसलिए मक्के के तेल के ज्यादा सेवन से बचें क्योंकि इससे मोटापा और खराब हार्ट से जूझना पड़ सकता है।

    ऑलिव ऑयल

    ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल, जिसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, वह भी खाना पकाने के लिए सही नहीं माना गया है। अगर आप भी इसे गर्म करके खाते हैं, तो जान लें कि ये हाई फ्लेम पर कुकिंग के लिए उपयुक्त नहीं है। ऐसा करने से आपको डायरिया की समस्या तो होती ही है, साथ ही त्वचा पर कील-मुहांसे और लाल चकत्ते बनने की भी तकलीफ हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- क्या है Gluten Free Diet, जिसे फॉलो करने से मिल सकते हैं वेट लॉस और बेहतर डाइजेशन समेत ये 5 फायदे

    सोयाबीन ऑयल

    मक्के के तेल की तरह ही, सोयाबीन का तेल भी ओमेगा-6 फैटी एसिड से रिच होता है, जिसके चलते ये आपके जोड़ों के दर्द और सूजन को बढ़ावा दे सकता है, लेकिन सिर्फ उस स्थिति में जब इसका सेवन ज्यादा किया जाए और इसे बैलेंस करने के लिए खानपान में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स को न खाया जाए।

    खबरें और भी

    वेजिटेबल ऑयल

    अगर आप भी खाना पकाने के लिए वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बता दें कि कॉर्न, सनफ्लावर और सोयाबीन के मिश्रण से बने इस तेल में भी ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में सूजन पैदा कर सकती है। इसके साथ ही इसके ज्यादा सेवन से हार्ट में ब्लॉकेज का खतरा भी रहता है।

    नारियल का तेल

    नारियल का तेल या कोकोनट ऑयल भी सेहत के लिहाज से भले ही कुछ फायदे देता हो, लेकिन इसका सबसे खराब प्वाइंट ये है कि यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाकर हार्ट से जुड़ी बीमारियों को पैदा कर सकता है। साथ ही, यह आपके मोटापे को भी बढ़ा सकता है, क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी एक चम्मच में लगभग 120 कैलोरी और 14 ग्राम फैट होता है।

    यह भी पढ़ें- Stomach Cancer का खतरा बढ़ा सकता है Excess Salt Intake, ये संकेत बताते हैं कि जरूरत ज्यादा नमक खा रहे हैं आप

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।