Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nutrients for Pregnancy: हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी हैं ये न्यूट्रिएंट्स, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 01:38 PM (IST)

    Nutrients for Pregnancy गर्भावस्था एक महिला के लिए काफी महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस दौरान उन्हें कई सारे बदलावों का सामना करना पड़ता है जिसका असर उनक ...और पढ़ें

    प्रेग्नेंसी में जरूरी हैं ये 5 न्यूट्रिएंट्स
    प्रेग्नेंसी में जरूरी हैं ये 5 न्यूट्रिएंट्स

    HighLights

    1. प्रेग्नेंसी एक महिला के लिए बेहद अहम पड़ाव होता है।
    2. इस दौरान उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
    3. ऐसे में डाइट में कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स का होना बेहद आवश्यक है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Nutrients for Pregnancy: प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है। यह एक बेहद सुखद अहसास होता है, जो लगभग हर महिला के लिए काफी खास है। हालांकि, इस दौरान उन्हें कई सारे शारीरिक और मानसिक बदलावों का भी सामना करना पड़ता है, जो उनके लिए समस्या की वजह बन जाता है। यही वजह है कि लोग अक्सर गर्भवती महिलाओं का ज्यादा ख्याल रखते हैं। खानपान से लेकर पहनावे तक इस दौरान सभी का खास ख्याल रखा जाता है।

    खासतौर पर इस दौरान खानपान बेहद जरूरी होता है। गर्भावस्था में अपनी डाइट में ऐसे फूड्स और न्यूट्रिएंट्स शामिल करने चाहिए, जिससे बच्चे और मां दोनों को फायदा मिल सके। दरअसल, गर्भावस्था एक महिला के शरीर में कई बदलाव लाती है, जिससे शरीर में उच्च पोषण जरूरत होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे न्यूट्रिएंट्स के बारे में बताएंगे, तो प्रेग्नेंसी में आपको अपना डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- ऑस्टियोपोरोसिस से बचा सकता है नाशपाती, जानें सर्दियों में इसे क्यों करें डाइट में शामिल

    आयरन

    प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आयरन की काफी जरूरत होती है। दरअसल, आयरन हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन के लिए जरूरी होता है। मेडिकल गाइडलाइंस के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को अपने और अपने बच्चे के विकास के लिए जरूरी खून की मात्रा में वृद्धि के लिए रोजाना लगभग 27 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है।

    कैल्शियम

    कैल्शियम भ्रूण में पल रहे बच्चे की हड्डियों और दांतों के निर्माण में मदद करता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के अनुसार, 19 साल और उससे अधिक उम्र की गर्भवती महिलाओं को बच्चे की हड्डी के सही विकास के लिए लगभग 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है।

    खबरें और भी

    फोलिक एसिड

    प्रेग्नेंसी के दौरान फोलिक एसिड महिला और उनके बच्चे दोनों के लिए काफी जरूरी होता है। खासकर शुरुआती गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बच्चे के विकास को सुरक्षित रखने में मदद करता है। यह स्पाइना बिफिडा जैसे न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट को रोकता है।

    ओमेगा-3 फैटी एसिड

    ओमेगा-3 फैटी एसिड स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। खासकर प्रेग्नेंसी में यह काफी अहम है, क्योंकि यह बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व के रूप में कार्य करता है। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो इस न्यूट्रिएंट को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

    विटामिन डी

    विटामिन डी न सिर्फ कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को बढ़ावा देने में मदद करता है, बल्कि बच्चे की हड्डियों के स्वस्थ विकास में भी सहायता करता है। साथ ही शरीर में इसकी पूर्ति होने पर मां और बच्चे दोनों को अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इसे डाइट का हिस्सा बनाने के लिए फोर्टिफाइड मिल्क, फैटयुक्त मछली और फोर्टिफाइड अनाज आदि खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- बढ़ता प्रदूषण और घटता तापमान ले सकता है आपकी जान, जानें कैसे करें इससे बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik