Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pregnancy Tips: क्या आपके मन भी हैं प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज को लेकर सवाल, तो एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 05:08 PM (IST)

    Pregnancy Tips मां बनना एक महिला के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है। इस दौरान उन्हें कई तरह के बदलावों और समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में अ ...और पढ़ें

    क्या आप जानते हैं प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करने के फायदे
    क्या आप जानते हैं प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करने के फायदे

    HighLights

    1. प्रेग्नेंसी एक महिला के लिए बेहद अहम पड़ाव होता है।
    2. इस दौरान उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
    3. हालांकि, एक्सरसाइज करने से प्रेग्नेंसी की इन समस्याओं से राहत मिल सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है। यह एक सुखद लेकिन मुश्किल भरा दौर होता है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियां भी होती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। सही खानपान के साथ ही प्रेग्नेंसी में शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी होती है।

    हालांकि, इस दौरान एक्सरसाइज या अन्य शारीरिक गतिविधि को लेकर लोगों के मन में ढेर सारे सवाल होते हैं। कई लोगों का मानना होता है कि गर्भावस्था में एक्सरसाइज करना सुरक्षित नहीं होता है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। हाल में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करने के कुछ फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं क्या है वह फायदे-

    यह भी पढ़ें-  सिर्फ भूख ही नहीं कोलिक की वजह से भी रोते हैं बच्चे, ये आसान उपाय दिलाएंगे उन्हें राहत

    मूड में सुधार करे

    गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को कई तरह की मानसिक समस्याओं जैसे तनाव, डिप्रेशन आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस दौरान एक्सरसाइज करने से उन्हें काफी फायदा हो सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो तनाव और चिंता को कम कर मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

    अच्छी नींद आती है

    प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को नींद की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि, जो महिलाएं इस दौरान व्यायाम करती हैं, उनकी नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और वे एक्सरसाइज न करने वाली महिलाओं की तुलना में अधिक आराम महसूस करती हैं और एनर्जी से भरपूर रहती हैं।

    खबरें और भी

    पोस्टपार्टम रिकवरी में तेजी लाए

    अगर आप अपनी डिलीवरी के बाद अच्छी रिकवर होना चाहती हैं, तो जरूरी है कि प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखें। आप प्रेग्नेंसी में जितना एक्टिव रहेंगी, उतना ही आप प्रसव के बाद ज्यादा फिट रहेंगी। एक अध्ययन में सामने आया कि जो महिलाएं व्यायाम करती हैं, वे प्रसव के बाद तेजी से ठीक हो जाती हैं. व्यायाम न करने वाली महिलाओं की तुलना में।

    ब्लड प्रेशर कम करे

    प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर इन्हीं में से एक है, जो इन दौरान काफी आम होता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर में उछाल प्रीक्लेम्पसिया का चेतावनी संकेत हो सकता है। ऐसे में एक अध्ययन के मुताबिक इस दौरान शारीरिक रूप से एक्टिव रहने से ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।

    कब्ज से राहत दिलाए

    गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को कब्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस दौरान एक्टिव रहने से आप इस समस्या से राहत पा सकती हैं। अगर आपको भी प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या परेशान कर रही हैं, तो आप 10 से 30 मिनट तक वॉक कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मदरहुड' है बेहद खूबसूरत एहसास, लेकिन पहले साल में परेशान कर सकते हैं ये अनुभव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik