Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मदरहुड' है बेहद खूबसूरत एहसास, लेकिन पहले साल में परेशान कर सकते हैं ये अनुभव

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 02:38 PM (IST)

    मां बनना एक बेहद खूबसूरत अनुभव होता है खासतौर पर अगर आप पहली बार मां बन रही हैं। इसमें कोई शक नहीं कि यह अनुभव आप जिंदगी भर याद रखेंगी लेकिन साथ ही कु ...और पढ़ें

    कोई नहीं बताता मातृत्व के पहले साल में महसूस होने वाले इन अनभवों को
    कोई नहीं बताता मातृत्व के पहले साल में महसूस होने वाले इन अनभवों को

    HighLights

    1. मदरहुड हर मां के लिए एक अनोखा और प्यारा अनुभव होता है।
    2. मांए कई चीजें बच्चे के आने के बाद अनुभव करती हैं।
    3. वहीं, कई नए अनुभव आपको परेशान कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Motherhood Challenges: बच्चे के जन्म के साथ एक मां का जन्म भी होता है। जितना बच्चा अनजान होता है दुनिया की सभी बातों से, कुछ ऐसा ही हाल मां का भी होता है। वह भी मातृत्व के कई सारे अनुभवों से अनजान होती है। इसमें कोई शक नहीं कि अधिकतर अनुभव बहुत ही प्यारे और यादगार होते हैं, लेकिन कुछ अनुभव ऐसे भी होते हैं जिनके लिए एक मां तैयार नहीं होती। आइए जानते हैं कि मातृत्व के पहले साल में महसूस होने वाले अनुभवों के बारे में:

    • आपको इसके लिए कोई तैयार नहीं करता है कि बच्चे का रोना आपको कभी-कभी किस हद तक डिप्रेस कर सकता है। आप खुद को असक्षम महसूस कर सकती हैं।
    • पूरी शाम और रात आप अपने बच्चे को सुलाने के लिए जागती हैं और अंत में असफल भी हो सकती हैं। लेकिन उनके सोते ही आप उनकी फोटोज बैठ कर देखती रहेंगी।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ भूख ही नहीं कोलिक की वजह से भी रोते हैं बच्चे, ये आसान उपाय दिलाएंगे उन्हें राहत

    • इस दौरान आप ऐसे कई दोस्तों को खो सकती हैं, जो आपके साथ पार्टी या क्लब जाते थे। हो सकता है कि वे आपको न समझें। आपको ये बातें दिल के एक कोने में चुभ सकती हैं। आपको सबके बीच मिस होने का डर बना रहता है।
    • बिना किसी रुकावट के आप अपने बेसिक रूटीन के काम कई दिनों तक नहीं कर पाएंगी। ये बातें आपको कभी- कभी हताश भी करेंगी और आपको अपनी पुरानी आजाद जिंदगी की याद आएगी।

    • आपको अपनी आइडेंटिटी खोने का डर बना रहेगा। ये बात अलग है कि आप अपने नए वजूद से बहुत खुश भी रहती हैं इसलिए इस दोहरे भावनाओं के भंवर में आप खुद को अकेला महसूस कर सकती हैं।
    • आप सीखेंगी कि कैसे अपनी नींद पूरी न होने पर भी आपको बच्चे को लोरी गाकर सुलाना पड़ेगा और ये बातें आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: जानिए क्या संकेत देते हैं सपने में रोते-हंसते बच्चे, जीवन में हो सकते हैं ये बदलाव

    खबरें और भी

    • अंत में आप ये जानेंगी कि कुछ दिन मात्र कठिन होते हैं, न बच्चा और न मातृत्व कठिन है, ये एक सुखद अनुभव है जिसके रास्ते में कुछ आसान तो कुछ कठिन दिन भी होते हैं। पूरी तरह से तैयार रहने पर भी हताश हो सकती हैं और ये बिल्कुल सामान्य बात है। समय के साथ बच्चे बड़े हो जाएंगे और आपकी मातृत्व की किताब में नए पहलू के पेज जुड़ते जाएंगे।