Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Air Pollution: फेफड़ो को कमजोर बना रहा है प्रदूषण, इन्हें हेल्दी बनाने के लिए करें लाइफस्टाइल में ये बदलाव

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 07:48 PM (IST)

    प्रदूषण के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए लंग्स का मजबूत होना जरूरी है। प्रदूषण के कारण लंग कैंसर तक हो सकता है। प्रदूषण से बचाव के लिए अन्य सावधानियो ...और पढ़ें

    प्रदूषण से बचने के लिए रखें फेफड़ों का ख्याल
    प्रदूषण से बचने के लिए रखें फेफड़ों का ख्याल

    HighLights

    1. प्रदूषण फेफड़ों की बीमारियों का कारण हो सकता है।
    2. इससे बचाव के लिए फेफड़ों का मजबूत होना जरूरी है।
    3. जानें कैसे बना सकते हैं अपने लंग्स को मजबूत।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Air Pollution: बढ़ता AQI थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्मॉग की वजह से, बढ़ते इस प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। इसके प्रभावों को कम करने के लिए जरूरी है कि हम अपने फेफड़ों को मजबूत बनाएं। ऐसा करने के लिए हम अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करना आपके लंग्स को हेल्दी बना सकता है।

    हाइड्रेट रहें

    पानी आपके शरीर के टॉक्सिन्स को साफ करता है। साथ ही जब आप हाइड्रेटेड रहते हैं, तो आपकी सांस नली मॉइस्ट रहती हैं और सांस लेने में तकलीफ होती नहीं होती। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सांंस की नली में एक म्युकस की पतली परत होती है, जो पानी की कमी की वजह से धीरे-धीरे मोटी होने लगती है। शरीर में पानी की भरपूर मात्रा होने से यह परत ज्यादा मोटी नहीं होती और इस वजह से सांस लेने में तकलीफ भी नहीं होती।

    एक्सरसाज करें

    एक्सरसाइज करने से आपके फेफड़ें मजबूत होते हैं। एक्सरसाइज करने से आपके फेफड़ों की सांस लेने की क्षमता बढ़ती है। इसलिए रोज एक्सरसाइज करें। ब्रिस्क वॉक, दौड़ना, योग आदि फेफड़ों को मजबूत बनाने में खासकर मदद कर सकते हैं। हालांकि बाहर जाकर एक्सरसाइज न करें। प्रदूषण के कारण यह काफी नुकसानदेह हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: दांतों में खून आना हो सकता है विटामिन-सी की कमी का संकेत, इन फूड आइटम्स से करें इसकी कमी दूर

    हेल्दी डाइट

    अपनी डाइट में विटामिन-सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल करें। यह आपकी इम्युनिटी के लिए फायदेमंद है, जिससे आपको इन्फेक्शन से बचाव होता है। साथ ही बाहर का तला-भुना खाने से परहेज करें। बाहर का खाना अनहाइजिनिक होता है, जो आपको बीमार कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    स्मोक न करें

    स्मोक करने से आपके फेफड़ों की क्षमता कम होती है। इसलिए स्मोक बिल्कुल न करें। सेकेंड हैंड स्मोक से भी बचें, यह भी आपके लंग्स के लिए खतरनाक होता है और लंग कैंसर का कारण बन सकता है। साथ ही ज्यादा धूल और धूएं वाली जगहों से भी दूर रहें। इसलिए प्रदूषण जब सबसे ज्यादा अधिक होता है, तब बाहर न जाएं।

    गहरी सांस लें

    अक्सर जब हम सांस लेते हैं, तो अपने फेफड़ों की पूरी क्षमता का प्रयोग नहीं करते। इसलिए कोशिश करें कि गहरी सांस लें। इससे आपके फेफड़ों में मौजूद सभी एल्वियोली तक सांस जाती है और आपके लंग्स की क्षमता बढ़ती है। इसलिए डीप ब्रीदिंग की प्रैक्टिस करें।

    यह भी पढ़ें: जहरीली हवा बना सकती है आपके फेफड़ों को बीमार, इन 5 ड्रिंक्स से करें इन्हें डिटॉक्सिफाई

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik