Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Almonds Side Effects: हेल्दी ब्रेन के लिए अगर आप भी खा रहे हैं जरूरत से ज्यादा बादाम, तो हो सकते हैं ये नुकसान

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 04:30 PM (IST)

    ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। बादाम इन्हीं में से एक है जो हमारे दिल और दिमाग ...और पढ़ें

    क्या आप जानते हैं नुकसान भी पहुंचा सकते हैं बादाम
    क्या आप जानते हैं नुकसान भी पहुंचा सकते हैं बादाम

    HighLights

    1. बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
    2. हालांकि, किसी भी चीज की अति सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।
    3. बादाम के साथ भी ऐसा ही है। ज्यादा मात्रा में इसे खाने से नुकसान हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Almonds Side Effects: हम सभी ने बचपन में बड़े-बुजुर्गों से यह सुना होगा कि बादाम खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। यह बात काफी हद तक सही भी है और यही वजह है कि बचपन में ही घरों में बच्चों को बादाम खिलाया जाता है। इसे खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। दिमाग तेज करने से लेकर दिल को सेहतमंद करने तक बादाम खाने के कई फायदे मिलते हैं, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि किसी भी चीज की अति आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

    हर चीज के दो पहलू होते हैं। अगर किसी के फायदे हैं, तो उसके कुछ नुकसान भी होंगे। बादाम के साथ भी कुछ ऐसा ही है। सीमित मात्रा में बादाम खाने से सेहत को फायदे ही फायदे मिलते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कई समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे ज्यादा बादाम खाने के कुछ नुकसान-

    यह भी पढ़ें- रखना चाहते हैं अपने दिल को दुरुस्त, तो जानें गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स

    पाचन संबंधी समस्या

    ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट ज्यादा मात्रा में इसे खाने पर गैस और ब्लोटिंग सहित पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है।

    एलर्जी

    अगर आप सीमित मात्रा से ज्यादा बादाम खाते हैं, तो इससे आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। बादाम से होने वाली एलर्जी की वजह से आपको मतली, चकत्ते, सांस लेने में कठिनाई, हाई ब्लड प्रेशर और सूजन हो सकती है।

    किडनी स्टोन

    बादाम में ऑक्सालेट पाया जाता है और बहुत ज्यादा बादाम खाने से ऑक्सालेट का स्तर बढ़ जाता है, जो किडनी में एकत्रित होकर किडनी में पथरी की वजह बन सकता है। इसलिए बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    विटामिन ई की अधिक मात्रा

    ज्यादा बादाम खाने से विटामिन ई पॉइजनिंग हो सकती है। इसके आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं, जिसमें दस्त, पेट में ऐंठन और अन्य पाचन समस्याएं शामिल हैं।

    वजन बढ़ना

    जरूरत से ज्यादा बादाम खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसमें मौजूद हाई कैलोरी कंटेंट के कारण ज्यादा मात्रा में इसे खाने से वजन बढ़ सकता है।

    पोषक तत्व की कमी

    बादाम में फाइटिक एसिड होता है, जो शरीर के अन्य महत्वपूर्ण मिनरल और पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में रूकावट की वजह बन सकता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से शरीर में कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों की कई समस्याओं का रामबाण इलाज है अदरक का पानी, जानें इसके 5 फायदे

    Picture Courtesy: Freepik