Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Almonds Side Effects: क्या आप भी सर्दियों में ज्यादा खाते हैं बादाम, तो शरीर को हो सकते हैं बड़े नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 01:53 PM (GMT+05:30)

    Almonds Side Effects सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए कई तरह की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं हेल्दी चीजों में शामिल है बादाम। इससे कई तर ...और पढ़ें

    Almonds Side Effects: बादाम खाने के क्या हैं नुकसान
    Almonds Side Effects: बादाम खाने के क्या हैं नुकसान

    HighLights

    1. पोषक तत्वों से भरपूर बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    2. इसमें विटामिन-ई की मात्रा अधिक होती है।
    3. अधिक मात्रा में इसे खाने से सेहत को बड़े नुकसान भी हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Almonds Side Effects: पौष्टिक गुणों से भरपूर बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल खाने में कई तरह से किया जाता है। बादाम का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसके अलावा बादाम का इस्तेमाल गार्निशिंग के तौर पर भी किया जाता है। इसमें विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन-के, फाइबर, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, अधिक मात्रा में बादाम खाने से सेहत को बड़े नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा बादाम खाने के नुकसान।

    पाचन से जुड़ी समस्या

    अगर आप नियमित रूप से ज्यादा बादाम खाते हैं, तो आप पाचन से जुड़ी समस्या कब्ज, सूजन, लूज मोशन आदि से परेशान हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और जरूरत से ज्यादा फाइबर लेना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

    वजन बढ़ता है

    ज्यादा बादाम खाने से वजन भी बढ़ सकता है। दरअसल, इसमें फैट्स और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। हालांकि बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है, जो हृदय के लिए स्वस्थ होता है। आप अपनी डाइट में सीमित मात्रा में बादाम शामिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं है बथुआ का साग, जानें इसे खाने के ढेरों फायदे

    एलर्जी

    जरूरत से ज्यादा बादाम खाने पर कई लोगों को एलर्जी, सूजन, चकत्ते आदि की समस्या होती है। इसलिए इसे कम मात्रा में ही खाएं। जो लोग एनाफिलेक्सिस जैसी गंभीर एलर्जी से ग्रस्त हैं, उन्हें बादाम खाने से परहेज करना चाहिए।

    खबरें और भी

    किडनी स्टोन

    अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो अधिक मात्रा में बादाम खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है और यह किडनी की समस्या को और बढ़ाता है।

    विटामिन-ई की अधिक मात्रा

    बादाम में विटामिन-ई से भरपूर होता है। जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में बादाम खाते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में विटामिन-ई अधिक होने पर रक्तस्राव जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती है सीओपीडी की समस्या, जानें इस बीमारी के ये 9 लक्षण

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic Credit: Freepik