यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bathua Saag Benefits: सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं है बथुआ का साग, जानें इसे खाने के ढेरों फायदे
Bathua Saag Benefits सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में तरह-तरह के साग मिलते हैं जो खाने में बेहद स्व ...और पढ़ें

HighLights
- बथुआ पाचन तंत्र के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
- इस साग में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है।
- यह वजन कम करने में भी सहायक है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Bathua Saag Benefits: सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की साग-सब्जियां मिलती हैं, जो बेहतरीन स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। आपको इस मौसम में अपनी डाइट में पौष्टिक गुणों से भरपूर कई तरह के साग को जरूर शामिल करना चाहिए। इन्ही में से एक है बथुआ का साग, जिसका खाने में इस्तेमाल कर सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। आप बथुआ का इस्तेमाल दाल, पराठा, सब्जी आदि में कर सकते हैं। इतना ही नहीं बथुआ का सूप भी बनाकर पी सकते हैं। जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं बथुआ के अनगिनत फायदे।
कब्ज से राहत दिलाने में मददगार
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या है, उनके लिए बथुआ काफी मददगार साबित हो सकता है। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो अपनी डाइट में बथुआ का साग जरूर शामिल करें। इससे पेट साफ होने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: कैलोरी कम करने के साथ आपका स्टेमिना बढ़ाती है स्किपिंग, जानें इसके 15 फायदे
वजन कम करने के लिए
वेट लॉस करने के लिए बथुआ का साग शानदार विकल्प है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसे डाइट में खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है। यह लो कैलोरी फूड भी है। वेट लॉस डाइट में आप इसे कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी
बथुआ का साग डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभाकरी साबित हो सकता है। इसे खाने से ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है। अगर आप डायबिटीज से परेशान हैं, तो बथुआ का साग जरूर खाएं।
खबरें और भी
बालों के लिए लाभदायक
बथुआ में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह अन्य विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में बथुआ खाएं, इससे आपके बालों की जड़ों को मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें: सही मात्रा में पानी पीना है किडनी को लंबे समय तक हेल्दी रखने का सबसे आसान तरीका
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
बथुआ को इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है। इसमें अमीनो एसिड, फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे आप सर्दियों में कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
Pic Credit- Instagram/foodstories.india/kitchen_diaries_by_aparimita_