Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हैरान कर देंगे पालक खाने के 8 फायदे, लाेहे ज‍ितनी मजबूत हाे जाएंगी हड्ड‍ियां; त्वचा में भी आएगा न‍िखार

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 08:42 AM (IST)

    अगर आप भी चाहते हैं क‍ि आपकी हड्ड‍ियां लोहे जितनी मजबूत हो जाएं तो आपको अपनी डाइट में पालक (Health benefits of spinach) जरूर शाम‍िल कर लेना चाह‍िए। ये ...और पढ़ें

    गर्मियों में पालक खाने के फायदे। (Image Credit- Freepik)
    गर्मियों में पालक खाने के फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में भी पालक को खाया जा सकता है।
    2. पालक खाने से त्‍वचा में भी न‍िखार आता है।
    3. पालक में कई जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। पालक एक बेहद पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जी है। ये सुपरफूड से कम नहीं है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये शरीर को कई तरह के फायदा पहुंचाता है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने, पाचन को बेहतर बनाने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। वैसे तो लोगों को लगता है क‍ि इसे ठंड के माैसम में ही खाया जा सकता है। हालांक‍ि गर्मी में भी इसे डाइट में शाम‍ि‍ल करने से आपको ढेरों फायदे मि‍ल सकते हैं।

    आज हम आपको गर्मी में पालक खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताक‍ि आपको भी इसका भरपूर लाभ म‍िल सके। तो आइए व‍िस्‍तार से जानते हैं-

    खून की कमी करे दूर

    पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि उन्हें अक्सर आयरन की कमी हो जाती है।

    हड्डियों को बनाए मजबूत

    पालक में कैल्शियम और विटामिन K की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा पालन खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव क‍िया जा सकता है। कुल म‍िलाकर कह सकते हैं क‍ि ये हड्डियों के ल‍िए वरदान से कम नहीं है।

    इम्यूनिटी बूस्‍ट करे

    गर्मी हाे या ठंडी, मौसम में बदलाव होते ही मौसमी बुखार और अन्य वायरल संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पालक आपको बचाए रहने में मदद करेगा। ये वो सब्‍जी है ज‍िसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

    खबरें और भी

    पाचन तंत्र को बनाए बेहतर

    पालक में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। इसके अलाव यह कब्ज की समस्या को भी दूर करने और पेट को साफ रखने में मदद करता है।

    आंखों की रोशनी बढ़ाए

    पालक में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्‍व पाए जाते हैं। ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह मोतियाबिंद और उम्र संबंधी आंख की समस्याओं को भी कम करता है।

    वेट लॉस में फायदेमंद

    मोटापे की समस्‍या से जूझ रहे लोगों काे अपनी डाइट में पालक जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आप ओवर ईट‍िंग से बच सकते हैं।

    स्किन के लिए लाभदायक

    पालक खाने से कोलेजन बूस्ट होता है, इससे त्वचा में चमक बरकरार रहती है और झुर्रियां कम नजर आती हैं। स्किन को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना एक गिलास पालक का जूस पी सकते हैं।

    दिल को रखे स्‍वस्‍थ

    पालक में पोटैशियम और नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होता है।

    कैसे करें पालक को डाइट में शाम‍िल

    पालक का सूप बनाकर पि‍या जा स‍कता है। इसके अलावा आप इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। पालक की सब्जी, पराठा या जूस भी एक बेहतर ऑप्‍शन हो सकता है। दाल में पालक मिलाकर खाने से भी पोषण बढ़ जाता है।

    यह भी पढ़ें: Spinach Health Benefits: क्या आप भी समझते हैं पालक को मामूली सब्जी, तो जानें सर्दियों में इसे खाने के अद्भूत फायदे

    य‍ह भी पढ़ें: पालक का इन तरीकों से सेवन हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जान लें इसे खाने का सही तरीका

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।