विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Spinach Health Benefits: क्या आप भी समझते हैं पालक को मामूली सब्जी, तो जानें सर्दियों में इसे खाने के अद्भूत फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Mon, 06 Nov 2023 02:04 PM (IST)

Spinach Health Benefits विटामिन और मिनरल्स से भरपूर पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कर कई ...और पढ़ें

Spinach Health Benefits: सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है पालक
Spinach Health Benefits: सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है पालक

HighLights

  1. पालक को एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है।
  2. इसे खाने के कई बड़े फायदे हैं।
  3. इसमें मौजूद गुण दिमाग को तेज करते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Spinach Health Benefits: सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां खूब मिलती हैं। जिससे कई तरह के डिशेज बनाए जाते हैं, ये स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इन्हीं पौष्टिक सब्जियों में शामिल है पालक, जिसे खाने के ढेरों फायदे हैं। इसका उपयोग कर सूप, दाल, पराठे, पूड़ी, करी और कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं।

पालक एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। इसमें कम कैलोरी और बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर के लिए कई तरह से फादेमंद होते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं, पालक खाने के क्या फायदे हैं।

पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

पोषक तत्वों से भरपूर पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। पालक में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपको बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा पालक खाने से कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। 

दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद

उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर होने की समस्या होती है, लेकिन आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में ही लोगों को दिमाग से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। नियमित रूप से पालक खाने से मेमोरी बूस्ट होने में मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें: 'दमघोटू हवा' के बीच रहना है सुरक्षित, तो इन 5 सुपरफूड्स को डेली डाइट में करना चाहिए शामिल

आंखों की रोशनी के लिए

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाना जरूरी है। इसके लिए आप खाने में पालक का जरूर इस्तेमाल करे। इससे सूप, सब्जी, साग आदि बना सकते हैं।

हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार

पालक नाइट्रेट का समृद्ध स्रोत है, जो हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है। नाइट्रेट रक्त प्रवाह में सुधार करने में सहायक होता है। अगर आप हाई बीपी से परेशान हैं, तो रोजाना पालक का जूस पी सकते हैं, इससे हाई बीपी कंट्रोल होने में मदद मिल सकती है।

स्किन के लिए लाभदायक

पालक खाने से कोलेजन बूस्ट होता है, इससे त्वचा में चमक बरकरार रहती है और झुर्रियां कम नजर आती हैं। स्किन को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना एक गिलास पालक का जूस पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रदूषण की समस्याओं से हैं परेशान, तो घर में लगाएं ये 5 तरह के पौधे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

Pic credit- freepik