Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaggery Tea Benefits: वेट लॉस से लेकर पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने तक, गुड़ की चाय पीने के हैं बड़े फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 10:08 AM (IST)

    Jaggery Tea Benefits सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह की चीजों को शामिल करते हैं। इन्हीं हेल्दी चीजों में शामिल है गुड़। ...और पढ़ें

    Jaggery Tea Benefits: गुड़ की चाय पीने के हैं ढेरों फायदे
    Jaggery Tea Benefits: गुड़ की चाय पीने के हैं ढेरों फायदे

    HighLights

    1. एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    2. आप गुड़ का इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं।
    3. सर्दियों में गुड़ की चाय पीना भी लाभाकारी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Jaggery Tea Benefits: सर्दियों में अक्सर लोग बीमारी पड़ते हैं। सर्द हवाएं हमारी सेहत के काफी प्रभावित करती हैं। इस मौसम में शरीर को स्वस्थ रखना बड़ी चुनौती है, लेकिन इस मौसम में फिट रहने के लिए लोग डाइट में कई तरह की चीजों को शामिल करते हैं। सर्दियों में अक्सर गुड़ से बनी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। जो शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। गुड़ की चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे रोजाना सुबह पीने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं गुड़ की चाय पीने के फायदे।

    पाचन में सुधार करता है

    गुड़ की चाय पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो आप रोजाना सुबह गुड़ की चाय पी सकते हैं। इससे आपका पाचन स्वस्थ रहेगा।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

    गुड़ कई पोषक तत्वों का खजाना है। आप इसे खाने में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-बी, आयरन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और हमें भीतर से पोषण देने में मदद करते हैं। अगर आप सर्दियों में नियमित रूप से रोजाना सुबह गुड़ की चाय पीते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

     यह भी पढ़ें: दिल को रखना चाहते हैं तंदुरुस्त, तो इन 7 स्टेप्स को करें फॉलो, बीपी भी रहेगा कंट्रोल

    वजन घटाने में मदद करें

    सर्दियों के दौरान वजन कम करना आसान नहीं है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कम कैलोरी युक्त फूड्स शामिल करना चाहिए। इस मौसम में आप रोजाना सुबह गुड़ की चाय पी सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाएं

    गुड़ की चाय सेहत का खजाना है, यह पीरियड्स संबंधी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। गुड़ की चाय पीने से पीरियड्स के दिनों में ऐंठन, पेट दर्द आदि समस्याओं से राहत मिलती है।

    बॉडी को डिटॉक्स करता है

    गुड़ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। अगर आप रोजाना गुड़ की चाय पीते हैं, तो इसस फेफड़ों, आंतों और पेट आसानी से साफ हो सकते हैं। गुड़ की चाय पीने से कब्ज से भी राहत मिल सकती है।

    इस तरह बनाएं गुड़ की चाय

    •  गुड़ की चाय बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी डालकर मीडियम आंच पर उबालें।
    • पानी में उबाल आने के बाद इसमें अदरक, हरी इलायची और गुड़ डालकर चम्मच से मिलाएं।
    • इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं।
    • जब यह अच्छी तरह उबल जाए, तो गैस बंद कर दें।
    • तैयार है गुड़ वाली चाय।

    यह भी पढ़ें: रोज की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे एक्सरसाइज, तो एक जगह बैठकर मिनटों में करें ये आसान व्यायाम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik