Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Turmeric Water Benefits: वजन घटाने से लेकर जोड़ों के दर्द तक, हल्दी वाला पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 10:26 AM (IST)

    Turmeric Water Benefits आयुर्वेद में हल्दी का उपयोग जड़ी-बूटी के तौर पर किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों स ...और पढ़ें

    Turmeric Water Benefits:हल्दी वाला पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे
    Turmeric Water Benefits:हल्दी वाला पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Turmeric Water Benefits: भारतीय किचन में मौजूद मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को बेहतर रखने में भी मदद करते हैं। इन्हीं मसालों में से एक हल्दी भी है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल त्वचा संबंधी समस्या को दूर करने में किया जाता है। इसके अलावा यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है।

    हल्दी में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर, विटामिन-सी, विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हल्दी का पानी आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार है, साथ ही इस ड्रिंक से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं। तो आइए जानें हल्दी वाला पानी पीने के फायदे।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

    हल्दी में कई तरह के गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद करक्यूमिन इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है, साथ ही शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। अगर आप नियमित रूप से हल्दी वाला पानी का सेवन करते हैं, तो आप कई तरह के बीमारियों से बच सकते हैं।

    वजन घटाने में सहायक

    हल्दी वाला पानी पीने से वजन कम होने में भी मदद मिलती है। जी हां, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे फैट्स तेजी से कम हो सकते हैं।

    ग्लोइंग स्किन के लिए

    हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को निखारने में सहायक है। इसके सेवन से आप स्किन को हेल्दी रख सकते हैं। 

    जोड़ों के दर्द को कम करे

    हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी के पानी का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है।

    ऐसे तैयार करें हल्दी वाला पानी

    सबसे पहले एक पैन में पानी लें, अब इसे उबालने के लिए गैस पर रख दें। फिर इसमें एक टी स्पून हल्दी पाउडर मिलाएं। कुछ देर बाद गैस बंद कर दें। चाहें तो इसमें शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    World Malaria Day 2023: मलेरिया के मरीजों की डाइट में करें ये बदलाव, जल्दी ठीक होने में मिलेगी मदद

    Mint Benefits: गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है पुदीना, फायदे इतने कि हैरान रह जाएंगे आप

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik