विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banana Health Benefits: वजन घटाने से लेकर डाइजेशन ठीक रखने तक, केले खाने के हैं गजब के फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 30 Aug 2023 12:39 PM (IST)

Banana Health Benefits केले में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद ...और पढ़ें

Banana Health Benefits: केले खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
Banana Health Benefits: केले खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

HighLights

  1. केले को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है।
  2. पोटैशियम से भरपूर होने के कारण केला किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  3. जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है, उनके लिए केला काफी फायदेमंद है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Banana Health Benefits: शायद ही कोई होगा, जिसे केले खाना पसंद न हो। यह स्वाद में बेहतरीन होने के साथ कई गुणों से भरपूर होता है। एनर्जी से भरपूर इस फल को खाने से आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। इसमें डाइटरी फाइबर, मैग्नीज जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। केले को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, केले खाने के क्या फायदे हैं।

इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है

केले में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के विकास के लिए सहायक है। इसमें विटामिन-सी भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है, जिससे आप संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। केले इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए आप अपनी डाइट में केले जरूर शामिल करें।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल रखने में मददगार है। एक रिसर्च के अनुसार, शरीर में मौजूद पोटैशियम हृदय रोग के खतरा को कम करता है।

आंत की सेहत को बढ़ावा देता है

इसमें मौजूद प्रीबायोटिक गुण आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, केले पेक्टिन से भरपूर होते हैं। जो एक घुलनशील फाइबर है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य रखने में मदद करता है।

किडनी के लिए गुणकारी

पोटैशियम से भरपूर होने के कारण केला किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार

केले में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिससे आप कम खाते हैं और वजन घटने में मदद मिलती है। यह रक्त शर्करा के स्तर को भी संतुलित रखता है।

लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक

जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है, उनके लिए केला काफी फायदेमंद है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है। इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik