Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं Lavender Tea, नहीं पड़ेंगे बार-बार बीमार!

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 12:37 PM (IST)

    Lavender Tea Benefits आपने चाय तो कई तरह की पी होंगी। सर्दियों में तो इसकी इच्छा भी कुछ ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में कितना अच्छा हो अगर चाय पीने से ही ...और पढ़ें

    ठंड के मौसम में सेहत के लिए वरदान है लैवेंडर टी
    ठंड के मौसम में सेहत के लिए वरदान है लैवेंडर टी

    HighLights

    1. सर्दियों में कई लोग ज्यादा चाय पीना पसंद करते हैं।
    2. इस मौसम में लैवेंडर के फूलों से बनाई हर्बल टी पीने से कई फायदे मिलते हैं।
    3. लैवेंडर टी में सूथिंग गुण होते हैं जो आपको रिलैक्स करने में मदद करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lavender Tea Benefits: सर्दियां अपने साथ कई तरह के इंफेक्शन का खतरा लेकर आती हैं। इस मौसम में इम्यूनिटी लो हो जाती है और लोग बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। इन दिनों चाय तो रूटीन का अहम हिस्सा बन जाती है लेकिन सर्दी-जुकाम और फ्लू से ये भला कहां राहत दे पाती है। ऐसे में यहां आप जान लीजिए दुनिया में सबसे ज्यादा खुशबूदार पौधे से बनने वाली चाय के बारे। ये है लैवेंडर टी, जिससे बनी चाय को सर्दियों में पीने के ढेरों फायदे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    बॉडी डिटॉक्स : आप लैवेंडर टी के साथ सर्दियों के मौसम को बिना बीमार पड़े, अच्छे से बिता सकते हैं। ये चाय आपके पेट और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है।

    यह भी पढ़ें- महंगी हर्बल टी को कहिए 'बाय', मॉर्निंग ड्रिंक में सेहत को कई फायदे देगी ये अदरक की चाय

    अच्छी नींद : अक्सर भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्लीपिंग शेड्यूल ही खराब हो जाता है। ऐसे में रात को सोते वक्त अगर इस चाय का एक कप पी लेंगे तो नींद तो अच्छी आएगी ही, साथ ही ठंड भी ज्यादा नहीं लगेगी।

    फ्लू से बचाव : इन दिनों हर दूसरा शख्स सर्दी-खांसी से परेशान रहता है। ऐसे में लैवेंडर की ये चाय जादू का काम करती है। इसकी मदद से कोल्ड और फीवर से लड़ा जा सकता है।

    इम्यूनिटी बूस्टर : लैवेंडर टी को पीने से सेहत अच्छी रहती है। ये सर्दियों में लो हो चुकी आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करती है।

    कैसे बनाएं ये चाय?

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबाल लें। अगर आप एक कप पानी के हिसाब से चाय तैयार कर रहे हैं तो 5 बड़े चम्मच लैवेंडर के ताजा फूल डालें। अब इसे उबलने के लिए दस मिनट ढंककर छोड़ दें। बस ये तैयार है, इसमें आप चाहें तो शहद भी डालकर पी सकते हैं। ध्यान रहे, अगर आपको कोई हेल्थ से जुड़ी कोई दिक्कत है तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

    यह भी पढ़ें- जानिए इसके कुछ फूड ऑप्शंस और सेहत को होने वाले लाजवाब फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी