Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raw onion Benefits: सलाद में खाएं कच्चा प्याज, तो कंट्रोल में रहेंगी डायबिटीज, बीपी सहित ये बीमारियां

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 08:06 AM (IST)

    Raw onion Benefits प्याज के इस्तेमाल कोई भी सब्जी काफी स्वादिष्ट बनती है। यह भोजन में एक अलग तरह का स्वाद पैदा करता है साथ ही शरीर के लिए भी लाभदायक ह ...और पढ़ें

    Raw onion Benefits: कच्चे प्याज खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Raw onion Benefits: कच्चे प्याज खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    HighLights

    1. नियमित रूप से कच्चे प्याज खाने से कब्ज और बवासीर जैसी कई बीमारियों से बच सकते हैं।
    2. प्याज में सल्फर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
    3. कच्चे प्याज खाने से डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raw onion Benefits: कच्चा प्याज लगभग हर भारतीय किचन में इस्तेमाल किया जाता है। अनूठे स्वाद और पौष्टिक गुणों के कारण अक्सर लोग कच्चे प्याज को सलाद के रूप में खाते हैं। हालांकि कुछ लोगों को इसका तीखा स्वाद और खुशबू पसंद नहीं होता है, लेकिन कच्चा प्याज खाने से कई सारे फायदे होते हैं। अगर आप अपनी डाइट में कच्चे प्याज शामिल करते हैं, तो इससे सेहत में काफी सुधार हो सकता है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं, कच्चे प्याज खाने के फायदों के बारे में।

    इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

    कच्चा प्याज विटामिन-सी से समृद्ध है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे आप सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए खाने में कच्चा प्याज जरूर शामिल करें, इसके अलावा कच्चा प्याज खाने से शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।

    पाचन में सहायक

    कच्चा प्याज फाइबर से भरपूर होता है। जो पाचन के लिए आवश्यक होता है। यह शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। कच्चा प्याज खाने से आप कब्ज और बवासीर जैसी कई बीमारियों से बच सकते हैं।

    सूजन को करता है कम

    कच्चे प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन के स्तर को कम करने में सहायता करते हैं। यह गठिया, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी स्थितियों को रोकता है।

    हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद

    प्याज में सल्फर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को रोकने में भी मदद मिलती है।

    याददाश्त बढ़ाने में मददगार

    कच्चे प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं, जो मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है। इससे याददाश्त, ध्यान और एकाग्रता के स्तर में सुधार होता है।

    रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है

    कच्चे प्याज में क्रोमियम होता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित होता है। कच्चे प्याज खाने से डायबिटीज का खतरा कम होता है।

    स्किन के लिए गुणकारी

    कच्चे प्याज में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है । कच्चे प्याज का सेवन करने से झुर्रियां और स्किन संबंधी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik