यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या होगा अगर एक साथ खाएंगे 3 खजूर और 5 बादाम? सेहत को मिलेंगे इतने फायदे कि हैरान हो जाएंगे आप
शरीर को सेहतमंद रखना है तो आपको अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। ये आपके शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। अगर आप सुबह-सुबह ख ...और पढ़ें

HighLights
- रोज सुबह बादाम और खजूर खाना चाहिए।
- हर किसी को इसे डाइट में शामिल करना चाहिए।
- इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल भी नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की बीमारियां घेर ले रही हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए न ताे लोग योगा कर पा रहे और न ही एक्सरसाइज। वहीं खानपान पर भी कुछ खास ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में अगर एक चीज खाने से आपको ढेरों फायदे मिल जाएं तो इसमें काेई बुराई नहीं है। हम खजूर और बादाम की बात कर रहे हैं।
बादाम और खजूर में अच्छी मात्रा में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम में जहां प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है तो वहीं खजूर में कार्बोहाइड्रेट्स, कैलोरीज, हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है। अगर रोजाना सुबह खाली पेट पांच बादाम और 3 खजूर को एक साथ खा लेंगे तो आप कई बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं। आज हम आपको खजूर और बादाम को एक साथ खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
तुरंत देता है एनर्जी
खजूर और बादाम का कॉम्बिनेशन एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज होते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मददगार हैं। वहीं, बादाम में मौजूद हेल्दी फैट दिनभर एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।
डाइजेशन को बनाए बेहतर
रोज सुबह खाली पेट खजूर और बादाम खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। खजूर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करता है। वहीं, बादाम में मौजूद हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट पेट को साफ रखने में मदद करते हैं।
खबरें और भी
स्किन के लिए फायदेमंद
अगर आप ग्लाेइंग स्किन पाना चाहती हैं ताे आपको रोज सुबह खजूर और बादाम खाना चाहिए। इससे आप ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण त्वचा की समस्याओं को दूर करते हैं।
यह भी पढ़ें: नवरात्र व्रत में अगर खा लिया ये सफेद ड्राई फ्रूट तो नहीं होगी कमजोरी, 9 दिन रहेंगे एनर्जेटिक
दिल को रखे सेहतमंद
बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। साथ ही दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। खजूर में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
बादाम और खजूर दोनों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम रोल प्ले करते हैं। खासतौर पर बढ़ती उम्र में हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के इन्हें जरूर खाना चाहिए।
कैसे खाएं बादाम और खजूर
3 खजूर और 5 बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे खाली पेट खा लें। ध्यान रहे कि बादाम का छिलका जरूर उतार लें। इसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। रोजाना इसे खाने से कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क महसूस होगा।
यह भी पढ़ें: माइग्रेन से लेकर लिवर की सफाई करने तक, गर्मी भर खा लिया ये एक फल तो मिलेंगे बेमिसाल फायदे
यह भी पढ़ें: शरीर में बर्फ-सी ठंडक बनाए रखता है Gond Katira, गर्मियों में जरूर करें डाइट में शामिल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।