यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नवरात्र व्रत में अगर खा लिया ये सफेद ड्राई फ्रूट तो नहीं होगी कमजोरी, 9 दिन रहेंगे एनर्जेटिक
Chaitra Navratri 2025 नवरात्र व्रत में मखाना खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। ये डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है। यह हल्का पौष्टिक और आसानी से पचने व ...और पढ़ें

HighLights
- नवरात्र व्रत में खानपान का विशेष ध्यान रखा जाता है।
- शरीर को ताकतवर बनाए रखने के लिए मेवे बेस्ट होते हैं।
- नवरात्र व्रत में कई तरह की चीजें खाईं जाती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इस बार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हाे रहा है। इसका समापन 6 अप्रैल को होगा। नवरात्र में 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र व्रत में खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे। आपको कमजोरी भी महसूस न हो। वैसे तो व्रत में कई तरह की चीजें खाई जाती हैं। इनमें आलू, साबूदाना, कुट्टू के आटे की पूड़ी, हरी सब्जियां और फल-मेवे शामिल होते हैं।
उन्हीं में से मखाना (Makhana dry Fruit benefits) भी एक है। यह एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो आपको पूरे दिन तरोताजा रखेगा। आपके शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होने देगा। अगर आप इसे व्रत के दौरान खाते हैं तो इससे आपको कुछ और खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल व्रत के दौरान शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसे मखाना आसानी से पूरा कर सकता है। आइए जानते हैं व्रत में मखाना (Navratri Fasting Tips) खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।
मखाने में भरपूर पोषण
मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है और व्रत के दौरान कमजोरी महसूस नहीं होने देता है। इसके अलावा इसे पचाना भी बेहद आसान होता है।
लंबे समय तक बनी रहेगी एनर्जी
व्रत में अक्सर एनर्जी डाउन होने से कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में मखाना आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है और शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है।
खबरें और भी
डाइजेशन को रखे दुरुस्त
व्रत के दिनों में अक्सर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, लेकिन मखाने में मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज और अपच की समस्या को दूर करता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
मखाने में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। व्रत में ज्यादातर कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन कम हो जाता है, ऐसे में मखाना हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं।
दिल को रखे सेहतमंद
मखाने में कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और फैट की मात्रा कम होती है, जिससे यह दिल के लिए बेहतरीन दवा का काम करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखता है।
ऐसे डाइट में शामिल करें मखाना
- रोस्टेड मखाना
- मखाने की खीर
- मखाने का चिवड़ा
- सिंपल स्नैक
यह भी पढ़ें: अयोध्या की रामनवमी, शक्तिपीठों में अनुष्ठान; देशभर में कुछ इस तरह से मनाई जाती है Chaitra Navratri
यह भी पढ़ें: भारत में इन 5 मंदिरों में खास होती है नवरात्र पूजा, एक बार जरूर करें दर्शन; पूरी होगी हर कामना