Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ग्रीन टी ही नहीं Green Coffee पीने के भी हैं बहुत फायदे, ग्लोइंग स्किन के साथ ही कम करे कोलेस्ट्रॉल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 03:38 PM (IST)

    Green Coffee Benefits हम सभी जानते हैं कि ग्रीन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन क्या आपने ग्रीन कॉफी के बारे सुना है? जी हां यह कॉफी शरीर को क ...और पढ़ें

    Green Coffee Benefits: ग्रीन कॉफी पीने के हैं गजब के फायदे
    Green Coffee Benefits: ग्रीन कॉफी पीने के हैं गजब के फायदे

    HighLights

    1. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है।
    2. इसे पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
    3. ग्रीन कॉफी पीने से ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Green Coffee Benefits: सर्दियों में अक्सर लोग शरीर को गर्म रखने के लिए कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने से सेहत को बड़े नुकसान हो सकते हैं। इसमें मौजूद कैफीन हेल्थ को प्रभावित करता है।

    हालांकि, कॉफी की एक और किस्म है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं और वह है ग्रीन कॉफी। ग्रीन कॉफी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। इसमें कैफीन न के बराबर होती है। आप ग्रीन कॉफी को ज्यादा से ज्यादा पी सकते हैं, जिससे आप स्वस्थ रहेंगे। आइए जानते हैं ग्रीन कॉफी पीने के क्या फायदे हैं।

    एंटी-ऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत

    ग्रीन कॉफ़ी बीन्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो हमारे शरीर को हानिकारक प्रभावों से बचाते है। इसमें पोटैशियम और सोडियम भी कम होते हैं, जो हाई बीपी के मरीजों के लिए प्रभावी माने जातें हैं।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी

    ग्रीन कॉफी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसे पीने से रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रहता है। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो ग्रीन कॉफी को आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में भी आसानी से कम होगा वजन, बस रोजाना पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स

    शरीर को उर्जा मिलती है

    ग्रीन कॉफी को एनर्जी बूस्टर के रूप में जाना जाता है। अगर आपको अक्सर थकान होती है, ग्रीन कॉफी पी सकते हैं। इसे पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

    बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार

    जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए ग्रीन कॉफी बीन्स से कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है। इससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। रिसर्च के अनुसार, नियमित रूप से ग्रीन कॉफी के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को रोका जा सकता है।

    स्किन के लिए गुणकारी

    ग्रीन कॉफी में फैटी एसिड, रैहिडिक एसिड, लिनोलिक एसिड और ओलिक एसिड होता है, जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए आवश्यक है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों के नाश्ते में खाएं ये 5 तरह की चीजें, नहीं होगी खांसी और जुकाम की समस्या

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik