Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Loss Tips: सर्दियों में भी आसानी से कम होगा वजन, बस रोजाना पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 01:02 PM (IST)

    Weight Loss Tips सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग ऑयली और मसालेदार फूड्स खाना पसंद करते हैं जिससे हमारा वजन प्रभावित होता है। इसके अलावा कई गंभीर बीमारि ...और पढ़ें

    Weight Loss Tips: सर्दियों में वजन कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स
    Weight Loss Tips: सर्दियों में वजन कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

    HighLights

    1. मोटापा के कारण डायबिटीज, हृदय रोग आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।
    2. वेट लॉस करने के लिए डाइट में कुछ खास ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीने बहाते हैं। इसके अलावा कई तरह के डाइट फॉलो करते हैं। बेशक इनसे वजन कम होने में मदद मिलती है, लेकिन सर्दियों के मौसम वेट लॉस करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

    आजकल बढ़ते वजन के कारण हर दूसरा व्यक्ती परेशान है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोटापा के कारण डायबिटीज, हृदय रोग आदि कई जानलेवा बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में आपको इस मौसम में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में खास बदलाव करना चाहिए। वेट लॉस करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ खास ड्रिंक्स शामिल कर सकते हैं। इन्हें घर पर बनाना भी काफी आसान है। चलिए बिना देर किए जानते हैं सर्दियों में वजन कम करने के लिए कौन-से ड्रिंक्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

    ग्रीन जूस

    पालक आयरन का समृद्ध स्रोत है। आप इसके साथ खीरा, सेब और नींबू का इस्तेमाल कर डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए दो कप पालक, एक खीरा, दो सेब, एक छिला हुआ नींबू, अदरक इकट्ठा करें।

    सभी सामग्रियों को अच्छी तरह धो लें, फिर खीरे और सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें। सभी सामग्रियों को जूसर में डालें, इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। इस ड्रिंक को पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों के नाश्ते में खाएं ये 5 तरह की चीजें, नहीं होगी खांसी और जुकाम की समस्या

    चुकंदर का जूस

    पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। अक्सर लोग चुकंदर का उपयोग सलाद में करते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो चुकंदर का जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए चुकंदर, गाजर, सेब और नींबू लें। इन्हें धो लें और काट कर रख लें। इन सभी सामग्रियों एक साथ जूसर में डालें और इससे जूस तैयार करें। इसे रोजाना पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

    खबरें और भी

    अनानास का जूस

    अनानास का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है। इसका जूस बनाने के लिए एक कप अनानास के टुकड़े, खीरा, अदरक को जार में डालकर जूस तैयार करें। इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे पीने से शरीर को ताजगी मिलती है, साथ ही वजन भी कम होता है।

    स्ट्रॉबेरी का जूस

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह वजन कम करने में भी काफी मददगार है। इसका जूस तैयार करने के लिए एक कप स्ट्रॉबेरी, सेब और नींबू का टुकड़ा लें। सभी सामग्रियों को अच्छे से धो लें। इन सभी फलों को टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें जार में रख दें, जूस तैयार कर लें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह जूस वजन कम करने के साथ पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है।

    यह भी पढ़ें: बॉडी पोश्चर सही बनाए रखने के लिए फॉलो करें कुछ आसान टिप्स, नहीं होगा गर्दन में दर्द

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik