Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Radish Health Benefits: हाई बीपी कंट्रोल करने से लेकर कब्ज से राहत दिलाने तक, मूली खाने के हैं ये 5 बड़े फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 02:01 PM (IST)

    Radish Health Benefits सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इनमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं इन्ह ...और पढ़ें

    Radish Health Benefits: मूली खाने के हैं ढेरों फायदे
    Radish Health Benefits: मूली खाने के हैं ढेरों फायदे

    HighLights

    1. सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है मूली?
    2. मूली कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है।
    3. पोषक तत्वों से भरपूर मूली हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Radish Health Benefits: शरीर को फिट रखने के लिए खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। डेली डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज, फल समेत कई चीजों को शामिल करने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इन्हीं हेल्दी चीजों में शामिल है मूली, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे खाने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, साथ ही पाचन भी स्वस्थ रहता है। मूली में प्रोटीन, विटामिन-ए, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं, मूली खाने के अनगिनत फायदे।

    फाइबर का समृद्ध स्रोत

    मूली में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पाचन को ठीक करने में मददगार है। इसे खाने से आप कब्ज या गैस की समस्या से बच सकते हैं। यह लिवर के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देती है। आप मूली को खाने में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं, इसके अलावा आप सब्जी में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के काण हार्ट संबंधी बीमारियां आम होती जा रही हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर मूली आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं। इसमें मौजूद एंथोसायनिन हृदय रोगों का खतरा कम करता है। इसके अलावा मूली में विटामिन-सी, फोलिक एसिड पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए जरूरी होते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या आपके भी कलाई में रहता है अक्सर दर्द, तो जानें क्या हैं इसके कारण

    हाई बीपी मरीजों के लिए गुणकारी

    हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मूली किसी दवा से कम नहीं है। इसमें पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर का स्तर कम करने में मदद करता है। अगर आप हाई बीपी से परेशान हैं, तो मूली को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

    खबरें और भी

    इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में कारगर

    विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर है। अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में सीमित मात्रा में मूली खाते हैं, तो आप सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमित बीमारियों से बच सकते हैं। मूली विटामिन-सी की कमी को दूर करने में मदद करती है।

    स्किन के लिए लाभदायक

    पोषक तत्वों से भरपूर मूली स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप रोजाना मूली का जूस पी सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, फास्फोरस, जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन से जुड़ी समस्या एक्ने, ड्राईनेस आदि से बचाते हैं। इसके अलावा स्किन केयर रूटीन में भी मूली शामिल कर सकते हैं, जिससे आपका चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।

    यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं करी पत्ते का पानी, बदले में आपको मिलेंगे ये बड़े फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik