Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Curry Leaves Water: सुबह खाली पेट पिएं करी पत्ते का पानी, बदले में आपको मिलेंगे ये बड़े फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 08:54 AM (IST)

    Curry Leaves Water पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन पत्तों में विटामिन-सी कैल्शियम फा ...और पढ़ें

    Curry Leaves Water: करी पत्ते का पानी पीने के हैं गजब के फायदे
    Curry Leaves Water: करी पत्ते का पानी पीने के हैं गजब के फायदे

    HighLights

    1. करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है।
    2. रोजाना सुबह में करी पत्ते का पानी से कई फायदे मिलते हैं।
    3. करी पत्ते का पानी डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Benefits Of Curry Leaves Water: आमतौर पर करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। सब्जी, पोहा, करी समेत कई डिशेज में इन हरे पत्तों का उपयोग किया जाता है। ये पत्ते स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भी भरपूर होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्तों की खुशबू काफी अच्छी होती है। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है।

    करी पत्ते का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत इस पानी से करते हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। यह डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। आइए जानते हैं, रोजाना सुबह में करी पत्ते का पानी क्यों पीना चाहिए।

    पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है

    फिट रहने के लिए पाचन का स्वस्थ रहना काफी जरूरी है। करी पत्ते में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं, जो पाचन शक्ति बढ़ाते हैं। अगर आप रोजाना सुबह में करी पत्ते का पानी पीते हैं, तो इससे मल त्याग की क्रिया आसान होती है और आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।

    तनाव कम करने में मददगार

    आजकल तनाव की समस्या आम होती जा रही है। स्ट्रेस से राहत दिलाने में करी पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। करी पत्ते का पानी पीने से दिमाग शांत हो सकता है, ऐसे में आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: रात में चाहते हैं सुकून भरी नींद, तो सोने से पहले पिएं ये 6 तरह की हर्बल टी

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

    करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से करी पत्ते का पानी पीने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है, जिससे हृदय रोग के जोखिम कम हो सकते हैं।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    डायबिटीज की समस्या में करी पत्ते कारगर साबित हो सकते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना सुबह करी पत्ते का पानी पी सकते हैं। ये पत्ते कार्बाज़ोल एल्कलॉइड का समृद्ध स्रोत हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में ग्लूकोज के स्तर को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सेहत का खजाना है मौसंबी जूस, इसे रोजाना पीने के हैं गजब के फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Instagram