Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है उड़द की दाल, जानें डाइट में इसे कैसे करें शामिल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 09:54 AM (GMT+05:30)

    Diabetes Diet उड़द दाल स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। डायबिटीज के ...और पढ़ें

    Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज डाइट में शामिल करें उड़द दाल की खिचड़ी
    Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीज डाइट में शामिल करें उड़द दाल की खिचड़ी

    HighLights

    1. उड़द दाल में मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. डायबिटीज के मरीजों के लिए उड़द दाल काफी फायदेमंद है।
    3. उड़द दाल का इस्तेमाल कर आप पराठा भी बना सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes Diet: दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी प्रोटीन से भरपूर दाल डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। दाल को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। दालें कई तरह की होती हैं- अरहर, मूंग, मसूर, चना आदि।

    आजकल डायबिटीज की समस्या होती जा रही है। ब्लड शुगर बढ़ने पर कई परेशानियों का जोखिम बढ़ जाता है, इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। डाइट में कुछ खास फूड शामिल कर ब्लड शुगर का स्तर सामान्य कर सकते हैं। डायबिटीज में उड़द दाल काफी असरदार साबित हो सकता है।

    उड़द दाल स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहत से भी भरपूर है। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो आपकी भूख को कंट्रोल करती है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो अपनी डाइट में उड़द दाल शामिल कर सकते हैं, जिससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।

    उड़द दाल की खिचड़ी

    जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए खिचड़ी काफी हेल्दी फूड है। दरअसल, खिचड़ी को अलग-अलग तरह की दालों से बनाई जाती है। इसके लिए आप चना दाल, मूंग दाल या उड़द दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं। खिचड़ी को स्वादिष्ट बनाने के लिए सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसे बनाने के लिए कम तेल का उपयोग करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Beetroot Juice Benefits: सुबह चुकंदर का जूस पीना क्यों है जरूरी? इसके फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    पराठा

    डायबिटीज के मरीजों के लिए नाश्ता बहुत जरूरी है। अगर आप कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो इसके लिए उड़द दाल से बने पराठा खा सकते हैं। आप इसमें मेथी के पत्ते भी मिक्स कर सकते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। ये दोनों ही बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है।

    कढ़ी

    चावल और कढ़ी भला किसे पसंद नहीं होगा। डायबिटीज के मरीजों के लिए उड़द दाल की कढ़ी बना सकते हैं। इसमें दही और अन्य मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उड़द दाल कढ़ी में बेसन का उपयोग नहीं किया जाता है। चावल या रोटी के साथ उड़द दाल कढ़ी का आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Fish Oil Benefits: कोलेस्ट्रॉल से लेकर जोड़ों के दर्द तक, इन 6 बीमारियों में रामबाण है मछली का तेल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik