Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khichdi For Weight Loss: तेजी से बेली फैट करना चाहते हैं कम, तो खाएं ये 3 तरह की खिचड़ी, बेहद आसान है रेसिपी

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 08:36 AM (IST)

    Khichdi For Weight Loss वजन बढ़ाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल है कम करना। मोटापा के कारण आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। कई लोग फैट बर ...और पढ़ें

    Khichdi For Weight Loss: वजन कम करने के लिए खाएं ये 3 तरह की खिचड़ी
    Khichdi For Weight Loss: वजन कम करने के लिए खाएं ये 3 तरह की खिचड़ी

    HighLights

    1. खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ कई गुणों से भरपूर होती है।
    2. वजन कम करने के लिए डाइट में खिचड़ी शामिल कर सकते हैं।
    3. आप घर पर बहुत आसानी से साबूदाने की खिचड़ी बना सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Khichdi For Weight Loss: हेल्दी रहने के लिए हमेशा हल्के खाने की सलाह दी जाती है और जब बात हल्के खाने की हो रही हो, तो खिचड़ी सबसे शानदार ऑप्शन है। खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ कई गुणों से भरपूर होती है। आप इसे किसी भी समय खाएंगे, तो आपके शरीर को फायदा ही होगा।

    जिन लोगों को फैट की समस्या है, उन्हें वेट लॉस डाइट में खिचड़ी शामिल करने की सलाह दी जाती है। यह एक पौष्टिक फूड आइटम है, जिसे आप बिना किसी कन्फ्यूजन के इसे डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं, खिचड़ी बनाने की रेसिपी, जो वजन कम करने में मददगार है।

    साबूदाने की खिचड़ी

    सामग्री

    2 कप साबूदाना, 1 चम्मच चम्मच जीरा, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर, 1-2 उबले आलू, 1 बड़ा चम्मच भूनी हुई मूंगफली, 1 टी स्पून हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच कुकिंग ऑयल, नींबू का रस

    बनाने की विधि

    • सबसे पहले साबूदाना को धोकर पानी में 2 घंटे के लिये भिगो दीजिये।
    • अब इसे पानी से निकालकर निचोड़ लें।
    • एक पैन गर्म करें, इसमें तेल या घी डालें ।
    • गर्म तेल में जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें और 10 सेकंड तक भूनें।
    • छाना हुआ साबूदाना डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
    • नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    • उबले हुए आलू, भुनी हुई मूंगफली, नींबू का रस और गरम मसाला पाउडर डालें।
    • इस मिश्रण को मिलाएं, फिर 2-3 मिनट के बाद गैस बंद कर दें।
    • तैयार है खिचड़ी, अब इसे बाउल में सर्व कर आनंद लें।

    वाघरेली खिचड़ी

    सामग्री

    खबरें और भी

    1 कप चावल, आधा कप मूंग दाल, 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 चम्मच जीरा, 4-5 करी पत्ते, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

    बनाने की विधि

    • चावल और मूंग दाल को पानी में धो लें। इसे प्रेशर कुकर में डालें, अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, नमक मिलाएं।
    • फिर आवश्यकतानुसार पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें। 3-4 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें।
    • लगभग 20 मिनट के बाद, ढक्कन हटा दें ।
    • एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। तेल के हल्का गरम होने पर इसमें राई डाल दीजिए. जब वे चटकने लगें तो करी पत्ता, जीरा और लहसुन डालें।
    • लाल मिर्च पाउडर और जीरा-धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    • फिर इसमें पकी हुई खिचड़ी को मिलाएं।आप इसे पापड़ और सादे दही के साथ खा सकते हैं।

    वेजिटेबल खिचड़ी

    सामग्री

    1 कप बासमती चावल, आधा कप मूंग दाल, बारीक कटा हुआ प्याज, 2-3 कप पानी, 1 कप कटी हुई सब्जियां, 2 बड़े चम्मच घी, 2 लौंग, 4 करी पत्ते, 2-3 काली मिर्च, 1-2 तेजपत्ता, 1 चम्मच जीरा, 1 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर,

    बनाने की विधि

    • चावल और मूंग दाल को धोकर 30 मिनट तक पानी में भिगो दें, फिर कुछ देर बाद छान लें।
    • अब सब्जियों को बारीक काट लें, एक बड़े पैन में मध्यम आंच पर घी गर्म करें, इसमें करी पत्ता, जीरा, लौंग,
    • तेजपत्ता, दालचीनी, काली मिर्च और घी डालें और इसे भूनें।
    • फिर कटी हुई सारी सब्जियां डालकर भून लें।
    • इस मिश्रण में नमक, मूंग दाल, भीगे हुए चावल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और मिर्च पाउडर डालें।
    • अब इन सारे मिश्रण को कुकर में डालें, फिर इसमें 3 कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें।
    • 1-2 सिटी आने पर गैस बंद कर दें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik