Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beetroot Juice Benefits: सुबह चुकंदर का जूस पीना क्यों है जरूरी? इसके फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 08:35 AM (IST)

    Beetroot Juice Benefits रोजाना सुबह चुकंदर का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह कई बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह जूस पोष ...और पढ़ें

    Beetroot Juice Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है चुकंदर का जूस
    Beetroot Juice Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है चुकंदर का जूस

    HighLights

    1. रोजाना सुबह चुकंदर का जूस पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
    2. चुकंदर विटामिन-सी से भरपूर होता है।
    3. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beetroot Juice Benefits: चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है, जिसे अक्सर सलाद के रूप में खाया जाता है। लोगों को इसका हल्का मीठा स्वाद बहुत पसंद आता है। खाने में चुकंदर का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग इसकी सब्जी या आचार खाते हैं, तो वही कई लोग खाने की गार्निशिंग के लिए भी चुकंदर का इस्तेमाल करते हैं। चुकंदर में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपको हेल्दी रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, चुकंदर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे रोजाना सुबह पीने से आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते हैं, चुकंदर का जूस पीने के फायदे।

    हाई बीपी को करता है कंट्रोल 

    जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए चुकंदर का जूस रामबाण है। एक रिसर्च के मुताबिक रोजाना चुकंदर का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। चुकंदर के जूस में उच्च मात्रा में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो ब्लड प्रेशर के स्तर को सामान्य करता है।

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    अगर आप रोजाना सुबह चुकंदर का जूस पीते हैं, तो इससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इस जूस में नाइट्रेट की मात्रा होती है। जो दिल की बीमारियों को दूर करने में मददगार है।

    यह भी पढ़ेंWorld Heart Day 2023: कहीं आपका भी दिल कमजोर तो नहीं ? इन संकेतों से करें पहचान

    लिवर के लिए फायदेमंद

    लिवर शरीर का अहम हिस्सा है, इसे स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में चुकंदर का जूस शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद बीटाइन लिवर रोग को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा चुकंदर का जूस पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं।

    खबरें और भी

    इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

    चुकंदर विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। अगर इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं, इसलिए नियमित रूप से सुबह एक गिलास चुकंदर का जूस पिएं।

    पाचन को दुरुस्त करता है

    चुकंदर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है। जो लोग अक्सर कब्ज से परेशान रहते हैं, उनके लिए चुकंदर का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, चुकंदर का जूस पीने से पुरानी बीमारियां कम होने में भी मदद मिलती है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी

    जैसा कि आप जानते हैं, डायबिटीज मरीजों को डाइट का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जिससे रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Healthy Snacks For Diabetics: डायबिटीज के मरीज हैं तो नाश्ते में खाएं ये 6 तरह के फूड्स, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik