Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Healthy Snacks For Diabetics: डायबिटीज के मरीज हैं तो नाश्ते में खाएं ये 6 तरह के फूड्स, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 10:56 AM (IST)

    Healthy Snacks For Diabetics आजकल बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोगों को कई गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इन्हीं में से एक है डायबिटीज। यह लाइलाज ...और पढ़ें

    Healthy Snacks For Diabetics: डायबिटीज के मरीज नाश्ते में जरूर खाएं ये चीजें
    Healthy Snacks For Diabetics: डायबिटीज के मरीज नाश्ते में जरूर खाएं ये चीजें

    HighLights

    1. पालक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
    2. दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है।
    3. डायबिटीज के मरीज ग्रील्ड पनीर को नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Snacks For Diabetics: दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण है बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान। इस बीमारी में किडनी, आंखें, लिवर, हार्ट और अन्य कई अंग कमजोर पड़ जाते हैं। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर ब्लड शुगर का स्तर सामान्य किया जा सकता है। शुगर के मरीजों के लिए नाश्ता सबसे जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो नाश्ते में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

    पालक पत्ते का चाट

    पालक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने से शरीर में रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए पालक पत्ते का चाट हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे आप नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। आप इसे काम सामग्री में आसानी से घर पर बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Fish Oil Benefits: कोलेस्ट्रॉल से लेकर जोड़ों के दर्द तक, इन 6 बीमारियों में रामबाण है मछली का तेल

    मसूर दाल का चीला

    भारतीय नाश्ते में चीला काफी लोकप्रिय है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मसूर दाल का चीला फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा यह दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। आप इस दाल का पेस्ट बनाकर घोल तैयार कर लें, इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और नमक डालें, कम तेल में इस चीला को बनाएं।

    भुने हुए नट्स

    नट्स पोषक तत्वों का खजाना है। ये अनसैचुरेटेड फैट, कैल्शियम और कई विटामिन्स से भरपूर होते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो नाश्ते में भुने हुए नट्स खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

    ग्रील्ड पनीर

    पनीर के इस्तेमाल से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए ग्रील्ड पनीर अच्छा ऑप्शन है। आप इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इसमें कार्ब्स भी कम होते हैं, जिससे यह रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करता है।

    खबरें और भी

    इडली

    इडली काफी हल्का और हेल्दी नाश्ता होता है। वेट लॉस डाइट में भी इडली शामिल करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज में बाजरा, रागी या ज्वार के आटे से बनी इडली पौष्टिक होती है।

    यह भी पढ़ें: Dengue Fever: डेंगू में जड़ी-बूटी से कम नहीं हैं ये 5 फल, इन्हें खाने से तेजी से बढ़ेगी प्लेटलेट्स

    भेलपुरी

    स्वादिष्ट भेलपुरी खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। शुगर के मरीज भी इस स्नैक्स का स्वाद ले सकते हैं। आप इसे घर पर ही कम समय में बना सकते हैं। मुरमुरा, प्याज, टमाटर, पापड़ी, भुनी हुई चना दाल, धनिया पत्ती आदि से भेलपुरी बनाया जाता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik