यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dengue Fever: डेंगू में जड़ी-बूटी से कम नहीं हैं ये 5 फल, इन्हें खाने से तेजी से बढ़ेगी प्लेटलेट्स
Dengue Fever डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स बहुत तेजी से कम होते हैं। मरीज को खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो उन्हें जल्द ठीक करने में मदद ...और पढ़ें

HighLights
- हेल्दी डाइट लेने से डेंगू बुखार में आराम मिल सकता है।
- पोषक तत्वों से भरपूर कीवी डेगू में काफी कारगर है।
- नारियल पानी शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dengue Fever: देशभर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यह मच्छर से फैलने वाली बीमारी है। डेंगू में मरीज को तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिरदर्द आदि की समस्या होती है। इस बुखार में ब्लड प्लेटलेट्स भी तेजी से गिरने लगती हैं। ऐसे में मरीज को अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए, जिससे जल्द रिकवर होने में मदद मिलेगी। हेल्दी डाइट लेने से डेंगू बुखार में आराम मिल सकता है। ऐसे में आज आपको कुछ फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ते हैं।
कीवी
पोषक तत्वों से भरपूर कीवी डेंगू में काफी कारगर है। यह फल डेंगू के मरीजों के लिए रामबाण है। कीवी में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को स्वस्थ रखता है, साथ ही प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में कीवी आपकी मदद कर सकता है।
अनार
अनार सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपको कई समस्याओं से बचाता है। इसमें विटामिन-सी की मात्रा होती है। अनार के दाने खाने से थकान, कमजोरी आदि समस्याओं से राहत मिलती है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है। इसके अलावा अनार इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़ें: Benefits of Guava leaves: गुणों की खान हैं अमरूद की पत्तियां, जानें इसे खाली पेट चबाने के ढेरों फायदे
केला
पाचन को स्वस्थ रखने के लिए केला खाने की सलाह दी जाती है। यह आयरन और फोलेट का समृद्ध स्रोत है। यह शरीर को उर्जावान रखने में भी मदद करता है। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में केला मददगार साबित हो सकता है।
खबरें और भी

पपीता
डेंगू में पपीता की पत्तियों को कारगर उपाय माना जाता है। आप इसे फल के रूप में भी खा सकते हैं। यह प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर पपीता खाने से डेंगू बुखार से ठीक होने में मदद मिल सकती है।
नारियल पानी
डेंगू बुखार में शरीर को हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी है। इसके लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं। जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। नारियल पानी शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने से लेकर पाचन को स्वस्थ रखने तक, जानें राजमा खाने के अनगिनत फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik