Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने से लेकर पाचन को स्वस्थ रखने तक, जानें राजमा खाने के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 08:49 AM (GMT+05:30)

    Benefits Of Eating Rajma राजमा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग राजमा की सब्जी और चावल खाना पसंद करते हैं। राजमा खाने से शरीर को क ...और पढ़ें

    Benefits Of Eating Rajma: राजमा खाने के हैं ढेरों फायदे
    Benefits Of Eating Rajma: राजमा खाने के हैं ढेरों फायदे

    HighLights

    1. राजमा स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
    2. राजमा में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं।
    3. पोषक तत्वों से भरपूर राजमा हड्डियों और दातों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Eating Rajma: राजमा को किडनी बिंस के नाम से भी जाना जाता है। यह कई लोगों की फेवरेट सब्जी होती है। लोग सबसे ज्यादा चावल के साथ राजमा खाना पसंद करते हैं। यह प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और भी कई फायदे होते हैं। राजमा में घुलनशील और अघुलनशील दोनों फाइबर पाया जाता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। राजमा में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करती है। तो आइए जानते हैं, राजमा खाने के अनगिनत फायदे।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    डायबिटीज के मरीजों के लिए राजमा लाभकारी होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा राजमा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    पाचन में मददगार

    राजमा पाचन को भी स्वस्थ रखता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो पाचन के लिए जरूरी होते हैं । हालांकि आप अपनी डाइट में राजमा कम ही मात्रा में शामिल करें, इसे ज्यादा खाने से गैस, सूजन पेट फूलने की भी समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: Female Fertility Diet: कंसीव करना चाह रही हैं, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 तरह के फूड्स

    खून की कमी दूर करे

    राजमा आयरन का समृद्ध स्रोत है। शरीर में आयरन की कमी के कारण एनिमिया की समस्या हो सकती है। खून की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में राजमा शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता मिलती है।

    खबरें और भी

    दिल को स्वस्थ रखे

    जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए राजमा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। किडनी बीन्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

    हड्डियों और दांतों के लिए गुणकारी

    पोषक तत्वों से भरपूर राजमा हड्डियों और दातों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें:Arbi Leaves Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर हैं अरबी के पत्ते, जानिए इसे खाने के हैरान करने वाले फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik