Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Female Fertility Diet: कंसीव करना चाह रही हैं, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 तरह के फूड्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 01:04 PM (IST)

    Fertility Diet मां बनना जीवन का सबसे अच्छा अनुभव होता है लेकिन कई बार गलत जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती हैं। ऐसे में महिलाओ ...और पढ़ें

    Fertility Diet: महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाते हैं ये फूड्स
    Fertility Diet: महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाते हैं ये फूड्स

    HighLights

    1. शरीर में आयरन की कमी होने से फर्टिलिटी पर असर पड़ता है।
    2. हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से प्रजनन अंग स्वस्थ रहते हैं।
    3. विटामिन-सी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ फर्टिलिटी बेहतर करने में भी मददगार है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fertility Diet: शरीर को स्वस्थ रखने में खानपान और लाइफस्टाइल अहम भूमिका निभाते हैं। यहां तक कि फर्टिलिटी बढ़ाने में भी हेल्दी डाइट का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना काफी जरूरी होता है।

    कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण फर्टिलिटी पर इसका असर पड़ता है। जिसकी वजह से महिलाओं को गर्भधारण करने में मुश्किलें आती हैं। अगर आप अपने एग की क्वालिटी को बेहतर के चांसेस को बढ़ाना चाहती हैं, तो डाइट में बदलाव आपकी मदद कर सकता है। आइए जानें ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जिन्हें डाइट में लेने से फर्टिलिटी में सुधार हो सकता है। 

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से प्रजनन अंग स्वस्थ रहते हैं। महिलाओं को फर्टिलिटी लेवल बढ़ाने के लिए डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। ये विटामिन-बी और फोलेट से भरपूर होती हैं। जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।

    यह भी पढ़ें: Arbi Leaves Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर हैं अरबी के पत्ते, जानिए इसे खाने के हैरान करने वाले फायदे

    बीन्स

    बीन्स में लीन प्रोटीन और आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। शरीर में आयरन की कमी होने से फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है। अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में आयरन से युक्त चीजें जरूर शामिल करें।

    खबरें और भी

    केला

    केले खाने से फर्टिलिटी में सुधार होता है। इसमें पोटैशियम और विटामिन बी6 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। फर्टिलिटी हार्मोन बढ़ाना चाहते हैं, तो केले को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

    ड्राई फ्रूट्स

    ड्राई फ्रूट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। यह कंसीव करने वाली महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप फर्टिलिटी को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करें।

    फल

    डाइट में विटामिन-सी से भरपूर फल जरूर शामिल करें। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ फर्टिलिटी बेहतर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी जैसे फ्रूट्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन फलों को खाने से जल्दी कंसीव करने में मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: Coriander Water Benefits: कई बीमारियों का इलाज है धनिया का पानी, इसे खाली पेट पीने से मिलेंगे गजब के फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik