यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arbi Leaves Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर हैं अरबी के पत्ते, जानिए इसे खाने के हैरान करने वाले फायदे
Arbi Leaves Benefits अरबी के पत्ते तो आपने जरूर देखा होगा। बारिश के मौसम में ये हरे-हरे पत्ते खूब देखने को मिलते हैं। इन पत्तों से कई तरह की डिशेज तैय ...और पढ़ें

HighLights
- अरबी के पत्तों में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है।
- एनीमिया के मरीजों के लिए अरबी के पत्ते वरदान से कम नहीं हैं।
- अरबी के पत्ते वजन कम करने में भी मदद करते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Arbi Leaves Benefits: अरबी की सब्जी कई लोगों को बहुत पसंद होती है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इस सब्जी को बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, अरबी की तरह इसके पत्ते भी स्वाद से भरपूर होते हैं। इन पत्तों से स्वादिष्ट पकोड़े, साग, सब्जी आदि कई डिशेज बनाई जाती हैं। ये पत्ते न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि शरीर को कई रोगों से भी बचाते हैं। अरबी के पत्तों में आयरन, विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं, इन पत्तों के फायदों के बारे में।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रामबाण
जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए अरबी के पत्ते काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन पत्तों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो हाई बीपी का स्तर सामान्य करने में मदद करता है। हाई बीपी के मरीज अरबी के पत्तों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर
स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी युक्त फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। अरबी के पत्तों में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। आप अपनी डाइट में इन पत्तों को शामिल कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Coriander Water Benefits: कई बीमारियों का इलाज है धनिया का पानी, इसे खाली पेट पीने से मिलेंगे गजब के फायदे
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
अरबी की पत्तियां पौष्टिक गुणों से भरपूर होती हैं। इनमें फैट की मात्रा कम होती है। ये पत्ते फाइबर और मेथियोनीन से भरपूर होते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
खबरें और भी
.jpg)
आंखों के लिए फायदेमंद
अरबी के पत्तों में विटामिन-ए पर्याप्त होता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। अगर आप इन पत्तों को अपनी डाइट में सीमित मात्रा में शामिल करते हैं, तो आंखों से जुड़ी बीमारी मायोपिया, मोतियाबिंद आदि से बच सकते हैं।
वजन कम करने में मददगार
अरबी के पत्ते वजन कम करने में भी मदद करते हैं। इनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक और फैट की मात्रा कम होती है। आप वेट लॉस डाइट में भी अरबी के पत्तों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा ये पत्तियां कैल्शियम और पोटैशियम से भी भरपूर होती हैं, जो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाती है।
लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक
एनीमिया के मरीजों के लिए अरबी के पत्ते वरदान से कम नहीं हैं। ये आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करते हैं।
यह भी पढ़ें:Dry Eyes: ड्राई आईज की समस्या से हैं परेशान, तो इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik