Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coriander Water Benefits: कई बीमारियों का इलाज है धनिया का पानी, इसे खाली पेट पीने से मिलेंगे गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 07:12 AM (GMT+05:30)

    Coriander Water Benefits भारतीय खाने में धनिया का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसके बीजों को सूखाकर लोग इसे मसाले के रूप में उपयोग करते हैं जो खाने को स ...और पढ़ें

    Coriander Water Benefits: धनिया के पानी पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Coriander Water Benefits: धनिया के पानी पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    HighLights

    1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिया के दाने आपको कई रोगो से बचाते हैं।
    2. रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
    3. धनिया का पानी बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coriander Water Benefits: हर किचन में आपको धनिया आसानी से मिल जाएगी। खाने में  इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। यह खाने को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं धनिया के दाने सेहत से भरपूर होते हैं। ये आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। धनिया के दानों में विटामिन-सी, विटामिन-के और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीएंगे, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं, इसके फायदे और बनाने का तरीका।

    इम्युनिटी मजबूत होता है

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिया के दाने आपको कई रोगों से बचाते हैं। इन दानों का पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

    शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

    अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो धनिया का पानी आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। यह ब्लड शर्करा के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार है।

    वजन कम करने में सहायक

    आप अपनी वेट लॉस डाइट में भी धनिया का पानी शामिल कर सकते हैं। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। आप इसे डिटॉक्स वाटर के रूप में पी सकते हैं। यह ड्रिंक वजन कम करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Karela Ke Fayde: स्वाद में कड़वा लेकिन सेहत से भरपूर है करेला, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    आंखों के लिए फायदेमंद

    धनिया में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाते हैं। आंखों के स्वास्थ्य के लिए रोजाना धनिया का पानी पी सकते हैं।

    बालों को मजबूत बनाता है

    धनिया कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के और अन्य तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। सुबह धनिये का पानी पीने से बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है। इसके अलावा, आप धनिये का तेल या हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Health Benefits Of Curd: इंस्टेंट एनर्जी के लिए डाइट में शामिल करें दही, मिलेंगे और भी कई अद्भुत फायदे

    इस तरह बनाएं धनिया का पानी

    • एक बाउल में पानी लें, इसमें एक चम्मच धनिया के दानेडालें।
    • अब इस पानी को उबाल लें।
    • जब पानी आधा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
    • अब इसे छान लें और गुनगुना होने पर पिएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    खबरें और भी