यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Benefits Of Curd: इंस्टेंट एनर्जी के लिए डाइट में शामिल करें दही, मिलेंगे और भी कई अद्भुत फायदे
Health Benefits Of Curd दही सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पेट को ठंडा रखता है जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें प्रोटीन क ...और पढ़ें

HighLights
- दही में पोटैशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-ई आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- पोषक तत्वों से भरपूर दही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मददगार है।
- दही खाने से पेट से जुड़ी बीमारियां कोसों दूर रहती हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Benefits Of Curd: भारतीय खाने में दही का काफी महत्व है। मान्यता है कि शुभ काम करने से पहले दही खाना जरूरी है। इसका इस्तेमाल कर कई तरह की टेस्टी डिशेज भी तैयार की जाती है। दही की लस्सी, छाछ, रायता आदि लोग खूब पसंद करते हैं।
दही पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि दही खाने से पेट से जुड़ी बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। इसमें पोटैशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-ई आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, दही खाने के फायदे।
दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद
दही खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपके दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। दही खाने से गठिया का खतरा कम होता है। इसलिए आप अपनी डेली डाइट एक कटोरी दही जरूर शामिल करें।
इम्युनिटी बूस्टर
पोषक तत्वों से भरपूर दही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मददगार है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर है। यह प्रोबायोटिक फूडस् में से एक है। दही खाने से आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Karela Ke Fayde: स्वाद में कड़वा लेकिन सेहत से भरपूर है करेला, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
दिल को स्वस्थ रखता है
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए दही फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे आपका दिल सुरक्षित रहता है।
वजन कम करने में मददगार
वेट लॉस डाइट में भी दही शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।
शरीर को एनर्जी देता है
दही विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। आप दही को प्री-वर्कआउट फूड के रूप में भी खा सकते हैं।
पाचन को स्वस्थ रखे
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसे पचाना काफी आसान होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
यह भी पढ़ें:Health Tips: सुबह की ये आदतें बढ़ा सकती हैं आपका वजन, फिट रहने के लिए आज से ही करें बदलाव
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik