Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है आंवला, बस इस तरह करें डाइट में शामिल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 09:46 AM (IST)

    Diabetes Diet आंवले को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। खाने में इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। आंवले की चटनी या अचार काफी स्वादिष्ट लगता है। इ ...और पढ़ें

    Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला है असरदार नुस्खा
    Diabetes Diet: डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला है असरदार नुस्खा

    HighLights

    1. आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत है।
    2. शुगर के मरीजों के लिए आंवला काफी गुणकारी माना जाता है।
    3. आंवला खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Amla For Diabetes: दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो कई तरह की बीमारियां आपको घेर लेती हैं। हालांकि डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, लेकिन डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर बढ़ते शुगर का स्तर सामान्य किया जा सकता है। शुगर के मरीजों के लिए आंवला काफी गुणकारी माना जाता है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंवला खाने से रक्त शर्करा का स्तर सामान्य किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बेहतरीन उपचार माना जाता है। यह एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। जो पाचन को भी दुरुस्त रखता है। आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, ये डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आंवला विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है, जिससे आंखें की रोशनी बेहतर होती है। तो आइए जानते हैं, आंवले को नियमित रूप से डाइट में क्यों शामिल करने की सलाह दी जाती है।

    • आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत है। जो आपको कई बीमारियों से बचाता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए।
    • कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में आंवला काफी मददगार है। जिससे आपका हार्ट कई बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
    • आंवला खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें:Karela Ke Fayde: स्वाद में कड़वा लेकिन सेहत से भरपूर है करेला, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    डाइट में ऐसे शामिल करें आंवला

    • कच्चे आंवले को भी आप खा सकते हैं। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। सबसे पहले फ्रेश आंवले को धो लें, फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, चाहें तो एक चुटकी नमक भी आंवले में मिक्स कर सकते हैं।
    • आंवले का जूस आपके लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। जिससे इसकी कड़वाहट कम होगी।
    • आंवले का अचार स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए कई तरह के मसाले का उपयोग किया जाता है।
    • आंवले का मुरब्बा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। सभी इसे खाना पसंद करते हैं। आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:Health Tips: सुबह की ये आदतें बढ़ा सकती हैं आपका वजन, फिट रहने के लिए आज से ही करें बदलाव

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik