Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्स

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 05:02 PM (IST)

    Weight Loss Tips हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फाइबर रिच फूड्स खाने की सलाह देते हैं। फाइबर रिच फूड खाने से पेट देर तक भरा रह ...और पढ़ें

    Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्स
    Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: खराब दिनचर्या, गलत खानपान, अत्यधिक आराम और तनाव की वजह से मोटापे की समस्या होती है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। साथ ही खानपान और रहन-सहन में व्यापक सुधार की आवश्यकता पड़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आधुनिक समय में लोग जंक फूड पर अधिक निर्भर हैं। जंक फूड के अत्यधिक सेवन से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है। वहीं, कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न न करने की वजह से मोटापे की समस्या होती है। अगर आप भी बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ये असरदार टिप्स जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-

    Weight Loss Tips: कैलोरी काउंट करें

    अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कैलोरी काउंट पर पैनी नजर रखें। अगर आप एक्स्ट्रा कैलोरी गेन करते हैं, तो समानुपात में वर्कआउट करें। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना एक्सरसाइज करें। वहीं, कैलोरी काउंट से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    Weight Loss Tips: फाइबर रिच फूड्स खाएं

    हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फाइबर रिच फूड्स खाने की सलाह देते हैं। फाइबर रिच फूड खाने से पेट देर तक भरा रहता है। इससे बार-बार खाने की आदत से मुक्ति मिलती है। आप अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स जैसे साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, बीन्स, दालें आदि चीजें शामिल कर सकते हैं। इन चीजों के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    Weight Loss Tips: चीनी कम खाएं

    अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो शुगर रिच फूड्स को ना कहें। इसके लिए आप केक, मिठाई, कैंडीज, पेस्ट्री आदि चीजों का सेवन कम से कम करें। इनमें शुगर उच्च मात्रा में होती है। साथ ही पेय पदार्थों पर भी पैनी नजर रखें। शुगर रिच पेय पदार्थों के सेवन से वजन बढ़ता है। इसके लिए सीमित मात्रा में शुगर रिच फूड्स का सेवन करें।

    खबरें और भी

    Weight Loss Tips: रोजाना एक्सरसाइज करें

    कई शोधों के जरिए खुलासा हुआ है कि सप्ताह में 5 दिन एक्सरसाइज करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, रोजाना एक्सरसाइज करने की अवधि 30 मिनट है। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना कम से 30 मिनट एक्सरसाइज करें। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो हफ्ते में कम से कम 300 मिनट तक एक्सरसाइज करें। आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए साइकिलिंग, ब्रिस्क वॉकिंग, स्टेयर्स क्लाइम्बिंग (सीढ़ी चढ़ना) फास्ट वॉकिंग आदि एक्सरसाइज कर सकते हैं।

    Weight Loss Tips: अच्छी नींद लें

    सेहत विशेषज्ञों की मानें तो कम सोने और अत्यधिक तनाव लेने से भी वजन बढ़ने लगता है। डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे सोने की सलाह देते हैं। अतः रोजाना पर्याप्त नींद लें। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। पर्याप्त नींद लेने से आप हर समय तरोताजा महसूस करते हैं। इससे एक्सरसाइज करने में भी आपका मन लगता है।

    Weight Loss Tips: जंक फूड से परहेज करें

    अगर आप बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो जंक फूड से परहेज करें। जंक फूड में फैट अधिक होता है। इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट स्टोर होने लगता है। इस स्थिति में वजन अचानक से बढ़ने लगता है। वहीं, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना ग्रीन टी का सेवन करें। इसमें आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वेट लॉस में सहायक सिद्ध होते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।