Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coconut Water Side Effects: इन लोगों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है नारियल पानी

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 01:46 PM (GMT+05:30)

    Coconut Water Side Effects नारियल पानी एक बेहतरीन ड्रिंक है जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ कई बीमारियों से बचाता है। इसमें अमिनो एसिड एंटीऑक्सीड ...और पढ़ें

    Coconut Water Side Effects: जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी
    Coconut Water Side Effects: जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी

    HighLights

    1. नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है।
    2. अधिक मात्रा में नारियल पानी पीने से आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
    3. डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल पानी पीना हानिकारक हो सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Water Side Effects: नारियल पानी सेहत का खजाना माना जाता है। इसे पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम, कार्बेहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जरूरत से ज्यादा नारियल पानी पीने से सेहत को बड़े नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, नारियल पानी पीने के साइड इफेक्ट्स।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक

    हालांकि नारियल पानी स्वीट ड्रिंक नहीं है, लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो बेहतर होगा कि नारियल पानी पीने से परहेज करें।

    यह भी पढ़ें: Tomato Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, टमाटर खाने के हैं गजब के फायदे

    लो ब्लड प्रेशर

    जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए नारियल पानी का सेवन हानिकारक हो सकता है। अगर आप लो बीपी के मरीज हैं, तो नारियल पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    दस्त की समस्या

    अगर आप जरूरत से ज्यादा नारियल पानी पीते हैं, तो इससे आपको दस्त की समस्या हो सकती है। इसमें पोटैशियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो दस्त का कारण बनता है।

    ब्लोटिंग से हो सकते हैं परेशान

    अधिक मात्रा में नारियल पानी पीने से आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए हेल्दी डाइट करने के अलावा सीमित मात्रा में नारियल पानी पिएं।

    किडनी के लिए हानिकारक

    नारियल पानी में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो किडनी को प्रभावित कर सकता है। अगर आप किडनी के मरीज हैं, तो नारियल पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

    यह भी पढ़ेंMethi For Weight loss: वजन कम करने में मददगार है मेथी, आज ही इन पांच तरीकों से करें डाइट में शामिल

    वजन बढ़ता है

    नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप नारियल पानी ज्यादा पीते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा नारियल पानी नहीं पीना चाहिए।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy:Freepik