Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits of Guava leaves: गुणों की खान हैं अमरूद की पत्तियां, जानें इसे खाली पेट चबाने के ढेरों फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 08:57 AM (IST)

    Benefits of Guava leaves अमरूद काफी स्वादिष्ट फल है। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह फल छोटे-छोटे बीजों से भरा होता है। अमरूद की तासी ...और पढ़ें

    Benefits of Guava leaves: अमरूद की पत्तियों के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे
    Benefits of Guava leaves: अमरूद की पत्तियों के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे

    HighLights

    1. अमरूद की पत्तियों में विटामिन-Cपाया जाता है
    2. खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
    3. अमरूद की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करती हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Guava leaves:अमरूद ऐसा फल है, जो आपको मार्केट में आसानी से मिल सकता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, अमरूद की पत्तियां भी सेहत के लिए रामबाण हैं। अगर पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं, तो इसका सेवन करना बहुत लाभदायक हो सकता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

    अमरूद की पत्तियों का सेवन खाली पेट करना और भी फायदेमंद होता है। सुबह उठते ही खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने के फायदों के बारे में।

    डाइजेशन अच्छा रहता है

    सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से डाइजेशन अच्छा रहता है। इससे पेट की समस्या जैसे अपच, कब्ज, गैस, एसिडिटी होने की संभावना कम होती है। इसलिए रोजाना सुबह अमरूद की पत्तियां जरूर चबानी चाहिए।

    वेट लॉस में मदद करता है

    सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से पेट के साथ-साथ वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है। इसमें कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अब्जॉर्प्शन को रोकते हैं, जिससे वजन नहीं बढ़ता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:Female Fertility Diet: कंसीव करना चाह रही हैं, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 तरह के फूड्स

    इम्युनिटी होगी मजबूत

    अमरूद की पत्तियों में विटामिन-Cपाया जाता है, जिससे इम्युनिटी मजबूत होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

    डाइबिटीज कंट्रोल करें

    रोजाना अमरूद की पत्तियों से सेवन से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद फेनोलिक ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है, जिससे डायबिटीज से बच सकते हैं।

    बीपी कंट्रोल करने में मददगार

    रोजाना अमरूद की पत्तियों के सेवन से बीपी भी कंट्रोल में रहता है। अमरूद की तरह इसकी पत्तों में भी पोटैशियम और फाइबर की मात्रा होती है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

    कोलेस्ट्रॉल कम करे

    अमरूद की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करती हैं। इसमें बैड कोलेस्ट्रोल को बाहर निकालने और गुड कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखने की क्षमता होती है।

    यह भी पढ़ें: Arbi Leaves Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर हैं अरबी के पत्ते, जानिए इसे खाने के हैरान करने वाले फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik