यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diabetes Diet: ब्लड शुगर कंट्रोल करती है मसूर की दाल, जानें इसे डाइट में कैसे करें शामिल
Diabetes Diet मसूर की दाल स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन फाइबर आयरन मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं जो सेहत के ल ...और पढ़ें

HighLights
- डायबिटीज के मरीजों के लिए दाल काफी फायदेमंद मानी जाती है।
- मसूर दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
- यह दाल प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes Diet: डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान, तनाव आदि के कारण यह बीमारी आम होती जा रही है, लेकिन समय रहते ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं किया जाए, तो आप कई अन्य घातक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए दाल काफी फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन दालों में कुछ खास दालों को डाइट में शामिल कर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपके लिए मसूर की दाल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिससे डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। मसूर की दाल प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होती है। जो सेहत के लिए जरूरी है। चो चलिए जानते हैं डाइट में मसूर की दाल किन तरीकों से शामिल करें।
मसूर दाल की खिचड़ी
आप मसूर दाल का इस्तेमाल खिचड़ी के रूप में कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर है। यह हल्का होता है, जिससे पचने में आसान होता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आप इस खिचड़ी को लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Garlic Tea Benefits: गुणों की खान है लहसुन की चाय, इसे खाली पेट पीने से मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे
मसूर दाल का डोसा
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और डोसा खाना अच्छा लगता है, तो मसूर दाल के इस्तेमाल से आप स्वादिष्ट डोसा बना सकते हैं। आप इसे शाम या सुबह नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।
खबरें और भी
मसूर की टेस्टी दाल बनाएं
दाल हमारी डाइट का अहम हिस्सा है। इसके बिना भारतीय खाना पूरा नहीं होता। आप रोटी या चावल के साथ मसूर की दाल का आनंद ले सकते हैं।
खट्टी दाल
आप मसूर की दाल में इमली मिक्स कर सकते हैं, जिससे इसका स्वाद काफी अलग होता है। आप इस खट्टी दाल का आनंद रोटी, चावल या बिरयानी के साथ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Coconut Water Side Effects: इन लोगों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है नारियल पानी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik