Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Moong Dal Benefits: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है मूंग की दाल, बस डाइट में इन तरीकों से करें शामिल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 10:54 AM (IST)

    Moong Dal Benefits दाल को प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है। जो शरीर के लिए काफी जरूरी है। वैसे दाल कई तरह की होती हैं लेकिन मूंग की दाल को सबसे ज्याद ...और पढ़ें

    Moong Dal Benefits: डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों फायदेमंद है मूंग की दाल
    Moong Dal Benefits: डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों फायदेमंद है मूंग की दाल

    HighLights

    1. पीली मूंग दाल और हरी मूंग दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होती है।
    2. मूंग दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
    3. वजन कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में मूंग दाल शामिल कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Moong Dal Benefits: दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। पौष्टिक गुणों से भरपूर होने की वजह से डाइट में दाल शामिल करने की जरूर सलाह दी जाती है। मूंग दाल अन्य दालों की तुलना में  हल्की और आसानी से पच जाती है। इसमें पोटैशियम, विटामिन सी, फाइबर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपके लिए मूंग की दाल रामबाण है। आप इस दाल को सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो ब्लड शुगर कंट्रोल होने में मदद मिलेगी। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, शुगर के मरीजों के लिए मूंग दाल कैसे फायदेमंद है और इसे डाइट में किन तरीकों से शामिल करें।

    प्रोटीन से समृद्ध है मूंग दाल

    पीली मूंग दाल और हरी मूंग दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होती है। इनमें मौजूद प्रोटीन भूख को कम करने और रक्त शर्करा के स्तर को कंटोल करन में मददगार है। इसलिए मूंग की दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

    फाइबर से भरपूर

    मूंग दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और आसानी से पच जाती है। यह दाल विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर को सामान्य रखती है।

    वजन घटाने में मददगार

    डाइबिटीज के मरीजों को वजन मेंटेन करना भी काफी जरूरी है। वजन कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में मूंग दाल शामिल कर सकते हैं। यह दाल काफी हल्की और प्रोटीन से भरपूर होती है। दाल में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा लंबे समय तक भूख कंट्रोल करने में सहायक है।

    खबरें और भी

    डाइट में मूंग दाल इन तरीकों से करें शामिल

    • आप हरी मूंग दाल का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट कटलेट बना सकते हैं। यह हेल्दी नाश्ते का शानदार ऑप्शन है।
    • मेथी और मूंग दाल का कॉम्बिनेशन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए मूंग की दाल बनाते समय मेथी की पत्तियों को डाल सकते हैं। इस दाल को रोटी या चावल के साथ भी खाया जा सकता है।
    • गरमागरम मूंग दाल की खिचड़ी की बात ही अलग होती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो लंच या डिनर में मूंग दाल की खिचड़ी जरूर शामिल करें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik