Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एक सेब और डॉक्टर दूर'... इस 113 साल पुरानी कहावत में कितनी है सच्चाई? यहां हैं असली फैक्ट्स

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 12:45 PM (IST)

    हम यह बात बचपन से सुनते आ रहे हैं कि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता। ...और पढ़ें

    सेब से सेहत को होने वाले फायदे (Image Source: AI Generated)

    सेब से सेहत को होने वाले फायदे (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम यह बात बचपन से सुनते आ रहे हैं कि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता (An Apple a Day Keeps the Doctor Away)। पर क्या यह बात सच है या फिर ये सुनी सुनाई बातें हैं? आइये जानते हैं कि सेब खाने से सेहत को कौन कौन से फायदे मिलते हैं और क्यों यह कहावत इतनी फेमस हो गई।

    पहली बार 1913 में कही गई ये कहावत 

    इतिहास खंगाले तो हम पाते हैं कि सेब और सेहत से जुड़ी यह कहावत पहली बार साल 1913 में एलिजाबेथ राइट ने अपनी बुक 'Rustic Speech and Folklore' में कही थी। जबकि नोट्स एंड क्वेरीज मैगजीन में इसे पहली बार 1866 में बोला गया लेकिन एक कहावत के तौर पर नहीं। 

    रिसर्च नहीं करती ऐसा दावा 

    सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता, इस बारे में रिसर्च की गई थी जिसमें पाया गया कि वैसे तो सेब खाने का बीमार न पड़ने और डॉक्टर की कम विजिट से बहुत कम कनेक्शन है। लेकिन सेब से सेहत को बहुत से फायदे होते हैं, जिससे इनकार नहीं किया जा सकता। आइए जानते हैं सेब सेहत को किन-किन तरीकों से फायदा पहुंचाता है: 

    1. पोषक तत्वों से भरपूर 

    एक मीडियम साइज सेब में 85 कैलोरी होती हैं, वहीं इसमें कार्ब्स 25 ग्राम, फाइबर 4.5 ग्राम, विटामिन सी डेली वैल्यू का 9%, विटामिन के 3% और पोटेशियम 4% होता है। 

    1. दिल को सेहतमंद रखे 

    रिसर्च यह बताती है कि रोजाना सेब खाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है और दिल की बीमारी का खतरा बहुत हद तक टल जाता है। 

    1. कैंसर से लड़ने की क्षमता 

    सेब में कुछ ऐसे फ्लेवोनोइड्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर की कैंसर से लड़ने की क्षमता विकसित करते हैं। 

    1. वजन कम करने में मददगार 

    सेब में फाइबर अच्छी खासी मात्रा में होता है, जिससे इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इस तरह सेब का सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है। 

    1. हड्डियों को मजबूत रखे 

    रोजाना सेब का सेवन हड्डियों की मिनरल डेन्सिटी बढ़ाता है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करता है। 

    1. टाइप 2 डायबिटीज का कम खतरा 

    हर दिन एक एप्पल खाना लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी जैसे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी टालता है। इससे यह खतरा करीब 28% कम हो जाता है। 

    यह भी पढ़ें- कुर्सी-सोफा छोड़िए, जमीन से जुड़िए: क्यों डाइनिंग टेबल से कहीं बेहतर है नीचे बैठकर खाना?

    यह भी पढ़ें- घी खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल और वजन? डाइट से इसे हटाने से पहले जरूर जान लें क्या कहता है आयुर्वेद

    Source : PubMed 

    खबरें और भी