Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आज से ही खाना छोड़ दें फिटनेस के लिए महंगे सप्लीमेंट्स, किचन के ये 'सुपरफूड्स' ही बना देंगे आपको अंदर से फौलादी!

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    हम तन-मन की तंदुरुस्ती के लिए हमेशा बाजार की तरफ क्यों भागते हैं, जब रसोई में ही मौजूद हैं सदियों पुराने सुपरफ़ूड्स। ...और पढ़ें

    प्राचीन भारतीय सुपरफूड्स (Image Source: AI Generated)

    प्राचीन भारतीय सुपरफूड्स (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पहले के समय में भारतीय रसोई केवल खाना पकाने की जगह नहीं थी, यह एक दवा खाना भी हुआ करती थी। घर में ही इतने देसी नुस्खे होते थे जो छोटी-मोटी दिक्कतों को दूर कर देते थे। हम उन्हीं नुस्खों की बात कर रहे हैं जिन्हें दादी-नानी के नुस्खे कहा जाता है। आज हम अपनी इम्युनिटी मजबूत करने के लिए विदेशी सप्लीमेंट्स और दवाओं पर निर्भर है, जबकि इलाज रसोई में रखी चीजों में ही छिपा है। आइए आपको बीमारियों से बचाने वाले उन प्राचीन भारतीय सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं। 

    पंजीरी 

    आटे और मेवे से बनने वाली पंजीरी शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है। कई मामलों में इसे वजन कम करने के लिए भी बहतरीन विकल्प बताया जाता है। पंजीरी क्योंकि घी से बनती है तो यह पाचन से जुड़ी दिक्कतों खासकर कब्ज को भी दूर कर सकती है।

    काढ़ा 

    तुलसी, अदरक, अजवाइन, काली मिर्च जैसी चीजों से बना काढ़ा मामूली खांसी-जुकाम, गले में खराश को दूर करने के साथ ही पाचन ठीक रखने का काम करता है। वहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी अच्छी रखने के लिए भी आयुर्वेद में काढ़े के सेवन की सलाह दी जाती है। मॉनसून और सर्दियों के मौसम में इसे पीना फायदेमंद माना जाता है। 

    हरीरा

    हरीरा डिलीवरी के बाद महिलाओं को दिया जाने वाला एक पारंपरिक सुपरफूड है। यह यूटरस को फिर से उसके पुरानी शेप देने के साथ ही शरीर में ऊर्जा भी देता है। इसमें खजूर, बादाम, मखाने, गुड़, जायफल पाउडर, इलायची पाउडर, अखरोट और नारियल जैसी चीजें मिलाकर तैयार किया जाता है। 

    खबरें और भी

    च्यवनप्राश

    आयुर्वेद में च्यवनप्राश के सेवन की सलाह दी गई है। यह औषधि बच्चों से बुजुर्गों तक, सभी की बीमारियों से रक्षा करती है। कहा जाता है कि च्यवनप्राश की खोज च्यवन नामक एक ऋषि ने कारवाई थी। यह उम्र कम करने की भी एक खास औषधि मानी जाती है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिनजी मदद से त्वचा फ्री रैडिकल्स के नुकसान से रक्षा कर पाती है। 

    हल्दी दूध 

    गहरी और सुकून वाली नींद चाहिए हो, शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी हो, जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना हो, सर्दी-जुकाम से राहत पानी हो या अंदरूनी घाव को भरना हो, ये सभी काम हल्दी दूध कर सकता है। केवल जरूरत है अपनी डाइट में इसे शामिल किये जाने की। 

    यह भी पढ़ें- डेंटल क्लिनिक के चक्करों से बचाएगा आयुर्वेद का गंडूष! ओरल हेल्थ का आयुर्वेदिक सीक्रेट ऐसे करें फॉलो

    यह भी पढ़ें- गहरी और सुकून भरी नींद की कुंजी हैं सदियों पुरानी पादभ्यंग और कांसा थाली थेरेपी, आज ही करें ट्राई

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।