Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बढ़ते पेट से हो रहे हैं परेशान, आज से ही शुरू कर दीजिए ये 4 काम- पेट की चर्बी होगी छूमंतर

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 12:06 PM (GMT+05:30)

    तोंद बढ़ने का कारण खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड खाना होता है। इसके साथ लगातार बैठने से भी तोंद बढ़ती है। व्यायाम करने से तोंद को कम करने में मदद मि ...और पढ़ें

    रेगुलर एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी खत्म होने लगती है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    रेगुलर एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी खत्म होने लगती है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ा हुआ पेट किसी को भी पसंद नहीं। क्योंकि इससे आपका व्यक्तित्व खराब झलकने लगता है। इसके साथ ही बढ़े हुए पेट से उम्र भी ज्यादा लगती है।

    इसलिए जरूरी है कि फिट रहने के लिए पेट को भी काबू में रखा जाए। क्योंकि तोंद बढ़ने से इंसान की फिटनेस चली जाती है। आज हम आपको बढ़े हुए पेट को कम करने के देसी नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप अपने बढ़े हुए पेट को कम कर सकते हैं। 

    1. रेगुलर एक्सरसाइज जरूरी 

    नियमित व्यायाम करने से तोंद को कम करने में मदद मिलती है। व्यायाम करने से शरीर में जमा वसा जलती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डाल लें। जब आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं तो पेट आपका खुद धीरे-धीरे कम होने लगता है।

    यह भी पढ़ें :  सुबह उठकर बस एक महीने पी लीजिए नींबू और शहद, शरीर में दिखेंगे हैरतअंगेज फायदे- नहीं होगा यकीन

    2. हेल्दी फूड खाएं 

    स्वस्थ आहार लेने से तोंद को कम करने में मदद मिलती है। स्वस्थ आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और लीन प्रोटीन शामिल होने चाहिए। आप रिफाइंड ऑयल की जगह देसी घी का प्रयोग करें। कोशिश करें कि तला भूना जितना कम हो उतना कम खाएं। फास्ट फूड खाना भी पेट की चर्बी बढ़ने का कारण बनता है। 

    3. लगातार पानी पीना

    पानी नहीं पीना भी तोंद बढ़ने की निशानी है। पर्याप्त पानी पीने से तोंद को कम करने में मदद मिलती है। पानी पीने से पसीना आता है। पानी पीने के बाद रनिंग करना या व्यायाम करना बहुत जरूरी है। इससे शरीर की चर्बी पिगलने लगती है। 

    खबरें और भी

    4. अल्कोहल और धूम्रपान से बचना

    अल्कोहल और धूम्रपान से बचने से तोंद को कम करने में मदद मिलती है। अल्कोहल और धूम्रपान शरीर में जमा वसा को बढ़ाते हैं और मांसपेशियों को कमजोर करते हैं। अगर आप अल्कोहल का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके शरीर में वसा को बढ़ाता है। जिससे तोंद बढ़ने लगती है। 

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Banana Shake बनाते हुए बस यह 3 चीजें कर लें एड, फिर देखें तेजी से होगा Weight Gain