यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुबह उठते ही आने लगती हैं लगातार छींके, नाक हो जाती है लाल? तुरंत करें ये उपाय- मिल जाएगी राहत
धूम्रपान और शराब का सेवन करने से नाक की समस्याएं बढ़ सकती हैं और छींकें आने की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए धूम्रपान और शराब से बचना चाहिए। जो लोग बहु ...और पढ़ें

HighLights
- छींके आने पर गर्म पानी पीना चाहिए
- एलर्जी वाली चीजों से खुद को रखें दूर
- मास्क का जरूर करें इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sneezing Allergy सुबह छींके आना एक आम समस्या नहीं है। अगर आपको सुबह लगातार छींके आ रही हैं तो यह एक गंभीर एलर्जी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप इस गंभीर बीमारी को पहचानकर इसका ईलाज भी शुरू कर दें।
कई लोगों को सुबह बिस्तर से उठते ही छींंके आने की समस्या रहती है। इसलिए उनके सिर में भी तेज दर्द शुरू हो जाता है। आज हम आपको इन छीकों से निपटने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप इन छींको से छुटकारा पा सकते हैं।
नाक को साफ करें
सुबह उठते ही नाक को साफ करने से छींकें आने की समस्या कम हो सकती है। आप नाक को साफ करने के लिए एक नमकीन पानी का घोल बना सकते हैं और उसे नाक में डालकर (Nose clean) साफ कर सकते हैं। दरअसल नाक साफ नहीं रहना भी छींक आने की वजह हो सकती है। इसलिए अगर आपको छींक आने की समस्या हो रही है तो आप नाक को साफ रखें।
सुबह उठकर पीएं गर्म पानी
सुबह उठते ही गर्म पानी पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है और छींकें आने की समस्या कम हो सकती है। गर्म पानी आपके गले में जमी खराश को भी दूर करता है। कई बार खराश की वजह से भी आपको छींके आने की प्रॉब्लम होती है।
खबरें और भी
नमक और पानी का घोल पीएं
आपके लिए भी एक अच्छा उपाय है कि आप एक चम्मच नमक को एक गिलास पानी (salt water) में मिलाकर पीएं। एक चम्मच नमक को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से छींकें आने की समस्या कम हो सकती है। यह घोल नाक को साफ करने में मदद करता है और छींकें आने की समस्या को कम करने में मदद करता है।
अदरक का रस है काफी फायदेमंंद
अदरक एक बेहतरीन गुणकारी औषधि है। अदरक का रस पीने से छींकें आने की समस्या कम हो सकती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो नाक को साफ करने में मदद करती है। इसलिए कोशिश करें कि आप अदरक के रस को लगातार पीएं और इसका सेवन करके अपनी छींको का इलाज करें।
तुलसी का रस भी है गुणकारी
तुलसी का रस पीने से छींकें आने की समस्या कम हो सकती है। तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो नाक को साफ करने में मदद करते हैं। वहीं सुबह उठते ही व्यायाम करने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है और छींकें आने की समस्या कम हो सकती है।
