विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिकन-मटन से लेकर खजूर-किशमिश तक, गर्मियों में न खाएं ये फूड आइटम्स; वरना हीटर बन जाएगा शरीर

Published: Sat, 19 Apr 2025 08:27 AM (IST)

गर्मियों में खान-पान पर व‍िशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है। इस मौसम में आपको अपनी डाइट में ...और पढ़ें

गर्मी में भूल से भी न करें इन चीजों का सेवन। (Image Credit- Freepik)
गर्मी में भूल से भी न करें इन चीजों का सेवन। (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. गर्मी में सेहत का खास ख्‍याल रखना होता है।
  2. गर्मी में खाने-पीने की चीजों पर भी ध्‍यान देना चाह‍िए।
  3. इन द‍िनों शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इस बार मौसम विभाग की ओर से भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी भी जारी की गई है। इस मौसम में सेहत का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ता है। हमें डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकें और पौष्टिक गुणों से भरपूर हों। हालांकि अक्सर कई लोग गलतियां कर देते हैं। वे बाहर की तली भुनी चीजें खाते हैं। इससे उनके शरीर को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो आपका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। पाचन तंत्र बिगड़ सकता है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से-

मसालेदार और जंक फूड

अगर आप गर्मी में बहुत ज्यादा मसालेदार या डीप फ्राइड फूड्स खाते हैं तो इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है। समोसे, पकौड़े, चाट, या स्पाइसी सब्जियां, ये सभी न सिर्फ पेट पर बुरा असर डालती हैं बल्कि शरीर को भी इससे गंभीर नुकसान होता है। इनसे पसीना ज्यादा आता है और शरीर जल्दी थक जाता है। पानी की कमी हो जाती है।

नॉनवेज फूड्स

कई लोगों को नॉनवेज खाना बहुत पसंद होता है। मटन, चिकन, अंडा ये सब गर्म तासीर के होते हैं। गर्मियों में अगर आप ज्यादा मात्रा में नॉनवेज खाते हैं, तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। बहुत ज्यादा खाने का मन करे तो 10 से 15 दिन में एक बार खा सकते हैं।

कैफीन और ऐल्कोहल से भरपूर ड्रिंक्स

भारत में चाय कॉफी के दीवानों की कमी नहीं है। लेकिन गर्मियों में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और ऐल्कोहल, ये सभी शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं। इन्हें पीने से आपको बार-बार पेशाब लग सकती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मियों में इनकी जगह नींबू पानी, नारियल पानी या ठंडे फलों का जूस लेना ज्यादा फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें: भारत में मशहूर हैं ये 5 बि‍रयानी, एक बार घर पर जरूर करें ट्राई; हर न‍िवाले में म‍िलेगा नवाबी स्‍वाद

मिठाइयां

मीठे में मौजूद प्रोसेस्ड शुगर शरीर में हीट प्रोड्यूस करती है। मिठाई, चॉकलेट्स, पैकेज्ड स्नैक्स और बेकरी आइटम्स से गर्मियों में दूरी बनाना ही बेहतर है। इससे आपका तेजी से वजन तो बढ़ेगा ही, और भी कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं। आपको बता दें कि इससे आपकी एनर्जी भी डाउन हो जाएगी।

खजूर और किशमिश

ड्राई फ्रूट्स आमतौर पर सर्दियों में खाने के लिए बेहतर माने जाते हैं। लेकिन फिर भी काजू, बादाम और पिस्ता गर्मियों में खाया जा सकता है। इस मौसम में आपको खजूर, किशमिश, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स को खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये शरीर में हीट पैदा करती हैं। गर्मियों में अगर इन्हें खाना है, तो बहुत सीमित मात्रा में और भिगोकर ही लें।

फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड्स

बर्गर, पिज्जा, इंस्टैंट नूडल्स या चिप्स जैसे स्नैक्स भी आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा इनमें नमक और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा भी अधिक होती है जो शरीर के तापमान को असंतुलित कर सकती है।

यह भी पढ़ें: ड‍िनर में ट्राई करें 5 हेल्दी रेसिपीज, शरीर को म‍िलेगी ठंडक; आसानी से हो जाएंगे डाइजेस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।