Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॉफी लवर्स के लिए बुरी खबर, Instant Coffee पीने से जा सकती है आंखों की रोशनी; क्‍या कहती है नई स्‍टडी?

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 09:29 AM (IST)

    भारत में चाय-कॉफी लोकप्रिय हैं, लेकिन इंस्टेंट कॉफी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। एक चीनी अध्ययन के अनुसार, इंस्टेंट कॉफी पीने से आंखों की रोशनी पर ...और पढ़ें

    Instant Coffee पीने वाले हो जाएं सावधान (Image Credit-Freepik)

    Instant Coffee पीने वाले हो जाएं सावधान (Image Credit-Freepik)

    HighLights

    1. कॉफी पीना सभी को पसंद होता है।

    2. ये हमें कई तरह से फायदा भी पहुंचाती है।

    3. हालांक‍ि इंस्‍टेंट कॉफी पीने से बचना चाह‍िए। 

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। भारत में चाय-कॉफी के शौकीनों की कमी नहीं है। ज्‍यादातर लोगों के द‍िन की शुरुआत ही इससे होती है। सुबह-सुबह चाय हो या कॉफी, इसकी चुस्‍की से मानो द‍िन ही बन जाता है। ये न स‍िर्फ इंड‍िया में बल्कि व‍िदेशों में भी खूब पसंद की जाती है। हालांक‍ि इन्‍हें सीमित मात्रा में पीना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है, लेकिन क‍िसी चीज की अत‍ि हमेशा हान‍िकारक ही होती है।

    चॉय-कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन कुछ मामलों में सेहत के लिए अच्छा हो सकता है तो कुछ मामलों में इससे सेहत पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। ज्‍यादातर लोग इसे तुरंत बनाते हैं और तुरंत पी लेते हैं। लेक‍िन आजकल की भागदाैड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों के पास समय की कमी हो गई है। ऐसे में वे इंस्‍टैंट फूड आइटम्‍स की तलाश करते हैं। आज कल मार्केट में भी कई तरह के इंस्‍टैंट फूड्स आ रहे हैं।

    सेहत के ल‍िए नुकसानदायक है इंस्‍टेंट कॉफी

    ये भले ही आपका समय बचाते हों और खाने में स्‍वाद‍िष्‍ट लगते हों, लेक‍िन ये आपकी सेहत के ल‍िए हमेशा नुकसानदायक ही हो सकते हैं। क्‍योंक‍ि इन्‍हें लंबे समय तक स्‍टोर करन के लि‍ए इनमें केम‍िकल्‍स का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। अल्‍ट्रा प्रॉसेस्‍ड फूड्स को तो लोगों ने अपनी डाइट का ह‍िस्‍सा बना ल‍िया है। लेक‍िन क्‍या आपने कभी इंस्‍टेंट कॉफी का इस्‍तेमाल क‍िया है? अगर आप इस तरह की कॉफी रोज पीते हैं तो वक्‍त रहते संभल जाएं। इससे आपके आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: फायदे के साथ-साथ नुकसान भी करती है Black Coffee, पीने से पहले जान लें जरूरी बातें

    चीन की यून‍िवर्सिटी ने क‍िया र‍िसर्च

    ऐसा हम नहीं बल्‍कि चीन के Hubei University of Medicine के वैज्ञानि‍कों का कहना है। इस अध्ययन से पता चला है कि इंस्टेंट कॉफी पीने से एज-रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन (AMD) नाम की ड‍िजीज, आंखों के ल‍िए खतरा पैदा कर सकती है। ये एक ऐसी आंखों की बीमारी है, जिसमें मरीज के आंखों की रोशनी धुंधली हो जाती है या दिखना बंद हो जाता है। ये स्‍टडी Food, Science and Nutrition जर्नल में प्रकाश‍ित की गई है।

    खबरें और भी

    पांच लाख लोगों के जेनेट‍िक डेटा का क‍िया गया सर्वे

    वैज्ञान‍िकों ने बताया क‍ि ये समस्या आमतौर पर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में देखने को म‍िलती है। इससे वे पूरी तरह से अंधे नहीं होते, लेकिन चेहरों को पहचानना या किताबें पढ़ना मुश्किल हो जाता है। वैज्ञान‍िकों ने 5 लाख से ज्यादा लोगों के जेनेटिक डेटा का सर्वे किया था। इसके र‍िजल्‍ट में देखा गया कि इंस्टेंट कॉफी पीने वालों में ड्राई एएमडी (Dry AMD) का खतरा ज्यादा था, जबकि जो लोग ग्राउंड कॉफी या डिकैफ कॉफी पीते हैं, उनमें ऐसा कोई खतरा नहीं पाया गया।

    क्‍या है AMD?

    AMD एक ऐसी बीमारी है, जो उम्र बढ़ने पर नजर आती है। ये कई बार अंधेपन का कारण भी बन सकती है। दरअसल ये आंख के मैक्युला नाम के हिस्से को नुकसान पहुंचाती है। आमतौर पर AMD 2 तरह की होती है। Wet AMD और Dry AMD।

    रिसर्च करने वाले डॉ. सिवेई लियू का कहना है क‍ि, इंस्टेंट कॉफी में कुछ ऐसे केमिकल्स म‍िले होते हैं, जो आंखों पर बुरा असर डाल सकते हैं। इनमें एक्रिलामाइड, ऑक्सिडाइज्ड लिपिड्स और कुछ प्रिजरवेटिव्स शामिल हैं, जो ताजी कॉफी में नहीं होते हैं।

    य‍ह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें आपको द‍िनभर रखेंगी एनर्जेट‍िक, चाय-कॉफी पीने की नहीं पड़ेगी जरूरत

    AMD के लक्षण

    • कम रोशनी में देखने में परेशानी होना
    • धुंधला दिखाई देना
    • रंगों को सही तरीके से न पहचान पाना
    • आंखों के सामने काले या खाली धब्बे नजर आना

    वैज्ञान‍िकों का मानना है कि जिन लोगों को शुरुआती स्टेज की AMD है, उन्हें तुरंत इंस्टेंट कॉफी छोड़ देनी चाहिए और अगर कॉफी पीनी है तो फ्रेश ग्राउंड बीन्स से बनी कॉफी ही प‍िएं।

    Source-

    • https://onlinelibrary.wiley.com/doi/10.1002/fsn3.70439