Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज एक केला खाने के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, पाचन से लेकर दिल तक का रखता है ख्याल

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 03:45 PM (IST)

    केला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। फाइबर पोटेशियम और विटामिन-बी6 से भरपूर होता है। इसलिए इसे रोज खाने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। ...और पढ़ें

    क्यों फायदेमंद है रोज केला खाना? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्यों फायदेमंद है रोज केला खाना? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. रोज एक केला खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
    2. केला पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत होता है।
    3. इसे खाने से पाचन बेहतर होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of eating banana: फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, ये हम सभी जानते हैं। ऐसी कहावत भी है कि रोज एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहते हैं ( An Apple a day, keeps doctor away), लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज एक केला खाने से आपकी सेहत के लिए कितने फायदे मिल सकते हैं। आपको बता दें केले में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-बी6, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स ( banana nutritions) पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए जरूरी होते हैं और कई परेशानियों से बचने में मदद करता है। आइए जानें रोज केला खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    (Picture Courtesy: Freepik) 

    पाचन के लिए फायदेमंद

    केले में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इससे पाचन बेहतर होता है और साथ ही, ये प्रोबायोटिक्स से भी भरपूर होता है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसे खाने से ब्लोटिंग की समस्या भी कम होती है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।

    यह भी पढ़ें: खो गया है चेहरे का निखार, उम्र से पहले ढीली पड़ गई है त्वचा, तो पिएं Vitamin-C से भरपूर 5 ड्रिंक्स

    दिल को हेल्दी रखता है

    केले में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसलिए रोजाना केला खाने से दिल की बीमारी होने का जोखिम कम होता है।

    एनर्जी मिलती है

    केला खाने से कैलोरी मिलती है, जिससे एनर्जी मिलती है। साथ ही, इसमें नेचुरल शुगर भी पाए जाते हैं, जिससे एनर्जी मिलती है। इसलिए एक्सरसाइज करने से पहले या सुबह नाश्ते में केला खाने से ऊर्जा मिलती है, जिससे आपका मूड भी बेहतर रहता है।

    खबरें और भी

    ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है

    केले में शुगर भले ही पाए जाते हैं, लेकिन इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। यह लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स का होता है, जिसके कारण इसे खाने से शुगर ब्लड में धीरे-धीरे रिलीज होता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर भी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।

    मूड अच्छा होता है

    अगर आपका मूड खराब है, तो आप केला खाकर देखें। इससे आपका मूड अच्छा हो जाएगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। केले में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है, जो सेरोटोनिन रिलीज करने में मदद करता है। इसलिए केला खाने के बाद आपका खराब मूड भी अच्छा हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: खाली पेट भिगोए हुए बादाम खाने के मिलेंगे 5 ऐसे फायदे, जिन्हें जानकर हैरान रह जाएंगे आप