Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देरी से करते हैं Breakfast तो संभल जाएं, चेहरे से जाहिर होने लगती हैं ये 3 खतरनाक बीमारियां

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 04:52 PM (IST)

    सुबह का रूटीन इस तरह बनाएं कि आप 7 बजे उठ जाएं। फिर सुबह 8 बजे तक हर हाल में ब्रेकफास्ट कर लें। कई बार late breakfast करना आपकी सेहत के लिए घातक साबित ...और पढ़ें

    सुबह 8 बजे तक हर हाल में कर लें ब्रेकफास्ट। ( Pic Courtesy : Freepik)
    सुबह 8 बजे तक हर हाल में कर लें ब्रेकफास्ट। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. ये देरी आपको बना देगी शुगर का मरीज
    2. चेहरे पर भी दिखने लगती हैं झुर्रियां
    3. पूरे दिन कमजोरी करते रहेंगे महससू

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपकी भी आदत सुबह देर से नाश्ता करने की है तो संभल जाईए। आपकी ये लेटलतीफी आपकी सेहत पर बहुत ज्यादा प्रभाव डाल रही है। देर से नाश्ता करना आपके शरीर पर कई तरह के प्रभाव छोड़ रहा है। यह असर एक दो दिन में नहीं बल्कि धीरे-धीरे आपके चेहरे पर जाहिर होने लगते हैं। इसलिए बेहतर यह है कि आप सुबह उठने के एक घंटे के भीतर नाश्ता कर लें।

    अगर इससे ज्यादा देरी होती है तो इसका सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है। देर से नाश्ता करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आज हम आपको यहां तीन बीमारियां बता रहे हैं जो देर से नाश्ता करने से जुड़ी हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें : दुनिया के 3 सबसे महंगे देश, एक कप चाय की कीमत 800 रुपये- सोच समझ कर बनाएं घूमने का प्लान

    डायबिटीज के बन सकते हैं मरीज

    बहुत देर से नाश्ता करने से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। जब आप देर से नाश्ता करते हैं, तो आपका शरीर इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। अगर ये आदत आप निरंतर अपनाए रखते हैं तो डॉक्टर्स का मानना है कि आप शुगर के मरीज बन सकते हैं। 

    मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है असर

    कई बार आपने यह बात नोट की होगी कि जिस दिन आप नाश्ता बहुत देरी से करते हैं उस दिन आपके सिर में तेज दर्द कभी कभी होने लगता है।

    जब ऐसा होता है तो इसका मतलब भूखे रहने का असर सीधे आपके दिमाग पर पड़ता है। इसके साथ देर से नाश्ता करने से पाचन समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि एसिडिटी, गैस, और पेट दर्द। जब आप देर से नाश्ता करते हैं, तो आपका पेट खाली रहता है, जिससे पाचन समस्याएं हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    शरीर में हमेशा रहेगी ऊर्जा की कमी 

    नाश्ता देरी से करने से आपके शरीर में हमेशा ऊर्जा की कमी रहेगी। जब भी आप देरी से नाश्ता करते हैं तो आपके शरीर में थकान बढ़ जाती है। अगर रेगुलर आप ये आदतें अपनाएं रखते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। सुबह उठने के करीब एक घंटे बाद आपको नाश्ता कर लेना चाहिए। इससे आपकी बॉडी का वजन भी संतुलित रहता है। साथ ही आपको मेंटल तनाव और सिर के दर्द की समस्या भी नहीं रहती है। 

    यह भी पढ़ें : Pregnancy से पहले महिलाओं को बढ़ रहा यह बढ़ा खतरा, नहीं किया बचाव तो बच्चे के लिए होगी मुसीबत