Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कितनी भी तेज हो धूप, गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये फूड्स, जरूर करें डाइट में शाम‍िल

    Updated: Fri, 02 May 2025 10:36 AM (IST)

    हीटवेव के दौरान जरा सी लापरवाही भी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इस मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले फूड्स का सेवन करना बहुत जरूरी है। फल द ...और पढ़ें

    गर्मियों में इन चीजों को डाइट में शाम‍िल करें। (Image Credit- Freepik and instagram)
    गर्मियों में इन चीजों को डाइट में शाम‍िल करें। (Image Credit- Freepik and instagram)

    HighLights

    1. मौसम व‍िभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी क‍िया है।
    2. कुछ फूड्स बॉडी को ठंडा रखने में मददगार हैं।
    3. गर्मियों में शरीर को पौष्‍ट‍िक आहार की जरूरत हाेती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप द‍िखाना शुरू कर द‍िया था। मौसम व‍िभाग ने भी हीटवेव का अलर्ट जारी क‍र द‍िया था। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के 16 राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। लू की चपेट में आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

    इसके अलावा उल्टी, चक्कर आना, बुखार, सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर इन सब चीजों पर ध्‍यान नहीं द‍िया गया तो ये जानलेवा भी साबित हो सक इसी कारण भीषण गर्मी में सेहत का खास ध्‍यान रखने की सलाह दी जाती है। हीटवेव से खुद को सुरक्षि‍त रखने के ल‍िए जरूरी है क‍ि आप अपने खानपान पर ध्‍यान दें। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि हीटवेव से खुद को सेफ रखने के ल‍िए क्‍या खाना चाह‍िए? आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    तरबूज और खरबूजा

    गर्मियों में म‍िलने वाले तरबूज और खरबूजा, एक ऐसे फल हैं ज‍िनमें 90% तक पानी होता है। इसे खाने से शरीर को ठंडक म‍िलती है। साथ ही ये शरीर को डि‍हाइड्रेशन की समस्या से भी बचाते हैं। आप सुबह नाश्ते में या दिन के समय एक कटोरी तरबूज या खरबूजा जरूर लें।

    दही और छाछ

    दही और छाछ दोनों ही सेहत के ल‍िए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। दही जहां पेट को ठंडा रखने में मददगार है, वहीं छाछ शरीर के तापमान को न‍ियंत्र‍ित करने में मदद करता है। आप दही का रायता बनाकर खा सकते हैं। लस्‍सी भी अच्‍छा ऑप्‍शन है। ये दोनों ही डाइजेशन को बेहतर बनाने में कारगर माने जाते हैं। आप इन्‍हें दोपहर में लंच टाइम पर जरूर लें।

    खबरें और भी

    खीरा और ककड़ी

    खीरा और ककड़ी दोनों ही पानी से भरपूर होते हैं। ये शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। ये आसानी से डाइजेस्‍ट भी हो जाते हैं। इसके अलावा ये त्वचा के ल‍िए गुणकारी माने जाते ह‍ैं। आप इन्‍हें सलाद में खा सकते हैं।

    नारियल का पानी

    नारियल के पानी में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे गुण मौजूद होते हैं। ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ एनर्जी देने में भी कारगर हैं। लू से बचाव में नार‍ियल का पानी एक बेह‍तरीन तरीका है। आप इसे सुबह खाली पेट या धूप से आने के बाद पी सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: चिलचिलाती धूप से राहत दिलाएंगे 5 देसी शरबत, Heatwave के दौरान जरूर करें डाइट में शामिल

    पुदीना और तुलसी के पत्ते

    पुदीना शरीर को ठंडक प्रदान करता है। पुदीने की चटनी या पुदीना पानी गर्मियों में राहत देता है। वहीं तुलसी के पत्ते भी शरीर को ठंडा रखते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। आप इन्‍हें डायरेक्‍ट भी चबा सकते हैं।

    पानी सबसे ज्‍यादा जरूरी

    गर्मी में सबसे जरूरी है खुद को हाइड्रेटेड रखना। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके ल‍िए द‍िनभर में चार से पांच लीटर पानी जरूर प‍िएं। दरअसल, गर्मी में पसीना ज्‍यादा आता है जिससे शरीर का पानी जल्दी निकल जाता है। इसल‍िए पानी पीना जरूरी है। आप चाहें तो नींबू पानी या घर का बना शिकंजी भी पी सकते हैं।

    इन चीजों से करें परहेज

    • बासी खाना और बाहर की तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाह‍िए।
    • कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा से बचें।
    • बहुत ज्‍यादा मिर्च-मसाले वाला खाना न खाएं।
    • शराब और कैफीन ड्र‍िंक्‍स से बना लें दूरी।

    यह भी पढ़ें: Heatwave में शरीर को ठंडक और एनर्जी द‍िलाएंगे ये फूड्स; नाश्‍ते में जरूर करें शाम‍िल