Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Watermelon vs Muskmelon: तरबूज खाएं या खरबूजा, गर्मियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा अच्छा?

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 04:45 PM (IST)

    तरबूज या खरबूजा दोनों ऐसे फल हैं जिनका सेवन गर्मियों में दबाकर किया जाता है। दोनों के ही अपने-अपने दीवानें हैं लेकिन अगर बात करें सेहत की तो सवाल जरूर ...और पढ़ें

    प्रोटीन, फाइबर, विटामिन या हाइड्रेशन के मामले में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है।
    प्रोटीन, फाइबर, विटामिन या हाइड्रेशन के मामले में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है।

    HighLights

    1. तरबूज हो या खरबूजा, दोनों का ही सेवन गर्मियों में खूब किया जाता है।
    2. कई लोगों के मन में से सवाल आता है कि वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर है।
    3. प्रोटीन, फाइबर, विटामिन या हाइड्रेशन के मामले में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Watermelon vs Muskmelon: गर्मियों के मौसम में तरबूज और खरबूजा खाना कई लोग पसंद करते हैं। दोनों ही फल इन दिनों अपने-अपने तरीके से कई गुणों से भरपूर होते हैं, लेकिन क्या आपके मन में भी कभी सवाल आया है कि दोनों में क्या ज्यादा हेल्दी होता है या किसे खाना सेहत के लिए ज्यादा बेहतर है? बता दें, कि अगर आप तरबूज के दीवाने हैं, तो भी और अगर आपको खरबूजा ज्यादा पसंद है, तो भी ये आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। यहां हम बताएंगे, कि दोनों में से किस फल के सेवन से शरीर को ज्यादा फायदा मिल सकता है। आइए जानें।

    कैलोरी : तरबूज vs खरबूजा

    तरबूज या खरबूजे के पोषक तत्वों की बात करें, तो कैलोरी का जिक्र करना भी काफी जरूरी है। एक ओर जहां, 100 ग्राम तरबूज में 30 कैलोरी होती हैं, तो वहीं 100 ग्राम खरबूजे में इसकी मात्रा में 28 देखने को मिलती है। कुल मिलाकर देखें, तो दोनों में कोई खास फर्क नहीं है और कैलोरी की ये मात्रा काफी कम है।

    हाइड्रेशन : तरबूज vs खरबूजा

    गर्मियों में पसीना ज्यादा बहता है, ऐसे में जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। इन दिनों तरबूज और खरबूजे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इसे खाते हैं, तो जान लें कि दोनों में ही 90 प्रतिशत से ज्यादा वॉटर कंटेंट पाया जाता है, यानी पानी की मात्रा, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करती है।

    यह भी पढ़ें- आपके शरीर को अंदर से सड़ा सकती हैं Cold Drinks, नुकसान जान लेंगे तो आप भी बना लेंगे दूरी

    प्रोटीन : तरबूज vs खरबूजा

    आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रोटीन के मामले में खरबूजा बाजी मार जाता है। 100 ग्राम खरबूजे में 1.11 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। वहीं, तरबूज में यह 0.61 ग्राम ही होता है। साथ ही, लिपिड फैट की मात्रा भी दोनों में काफी कम होती है। ऐसे में इन्हें खाकर अगर आप मसल गेन में फायदा पाने का सोच रहे हैं, तो ये दोनों ही फल उसमें किसी काम के नहीं हैं।

    खबरें और भी

    विटामिन : तरबूज vs खरबूजा

    विटामिन की बात करें, तो तरबूज में विटामिन ए, बी1, बी5 की अच्छी मात्रा होती है, वहीं खरबूजे में विटामिन सी, बी6 और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हालांकि, अगर आप इन दो फलों से विटामिन ई या डी की उम्मीद कर रहे हैं, तो जान लें कि इन दोनों में ही इसकी कमी देखने को मिलती है।

    वेट लॉस में क्या फायदेमंद?

    अगर आप वेट लॉस जर्नी फॉलो कर रहे हैं, तो ऐसे में बता दें कि दोनों ही फल आपके लिए फायदेमंद हैं क्योंकि इन दोनों में ही शुगर और कार्बोहाइड्रेट काफी कम होता है, वहीं फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप भूखा महसूस न करके ओवरइटिंग से भी बच सकते हैं।

    क्या एक साथ कर सकते हैं दोनों का सेवन?

    गर्मियों में ये दोनों ही फल घरों में खूब लाए जाते हैं। ऐसे में लोग कई बार इस असमंजस में रहते हैं, कि क्या दोनों का सेवन एक साथ किया जा सकता है, तो ऐसे में बता दें कि सुबह या दोपहर में इन दोनों को खाना सही माना जाता है और इसका सेवन एक साथ भी आप कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इन्हें रात में खाते हैं, तो बता दें कि ये सेहत के लिए सही नहीं है। दोनों ही फल हाई फाइबर वाले हैं, ऐसे में पचने में समय लेते हैं। इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि इन्हें खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भी बचें।

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल से राहत दिलाती है जुकीनी, जानिए इसे खाने के 5 जबरदस्त फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik