Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेल्दी खाने के बाद भी कम नहीं हो रहा पेट? इन गलतियों की वजह से पीछा नहीं छोड़ रही जिद्दी चर्बी

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    हेल्दी डाइट के बावजूद पेट की जिद्दी चर्बी कम न होने के कई कारण हो सकते हैं, जो लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं। ...और पढ़ें

    क्यों कम नहीं हो रहा बेली फैट? (Picture Courtesy: Freepik)

    क्यों कम नहीं हो रहा बेली फैट? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर वे हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट खा रहे हैं, तो उनका पेट अपने आप अंदर चला जाएगा। हालांकि, जरूरी नहीं कि ऐसा हर बार हो। कई बार होता है कि आप जितनी भी कोशिश कर लें, खाना कंट्रोल करें या मीठा खाना छोड़ दें, लेकिन फिर भी पेट की जिद्दी चर्बी बनी रहती है। 

    इसका कारण सिर्फ खाना नहीं, बल्कि कई और चीजें भी होती हैं, जो हमारी मेटाबॉलिक हेल्थ, हार्मोन्स और रोजमर्रा की आदतों से जुड़ी होती हैं। आइए जानते हैं उन कारणों को जिनकी वजह से पेट का फैट कम नहीं होता।

    क्यों कम नहीं हो रहा बेली फैट?

    • स्ट्रेस और कॉर्टिसोल का लेवल- लगातार स्ट्रेस लेने से शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन बढ़ जाता है। यह हार्मोन पेट के आसपास फैट जमा करने के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आप मानसिक रूप से परेशान रहते हैं या नींद पूरी नहीं लेते, तो चाहे डाइट कितनी भी हेल्दी क्यों न हो, फैट घटने में मुश्किल आती है।
    • नींद की कमी- रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद न लेना भी वजन घटाने में सबसे बड़ी रुकावट है। नींद की कमी से शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन का लेवल बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे पेट की चर्बी कम नहीं होती।
    • फिजिकल एक्टिविटीज की कमी- सिर्फ डाइट लेना काफी नहीं होता, क्योंकि एक्सरसाइज के बिना फैट बर्न होना मुश्किल है। दिन में 30-40 मिनट वॉक, योगा या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूरी है जिससे बॉडी कैलोरी खर्च कर सके और फैट घटे।
    • जरूरत से ज्यादा कैलोरी- कई बार हम सोचते हैं कि हेल्दी फूड जैसे ड्राई फ्रूट्स, स्मूदी, ओट्स या पीनट बटर कम कैलोरी वाले होते हैं, लेकिन इन्हें ज्यादा मात्रा में खाना कैलोरी बढ़ा देता है। हेल्दी खाना भी सही मात्रा में लेना जरूरी है।
    • हार्मोनल इंबैलेंस- थायरॉइड, पीसीओडी या इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी स्थितियों में वजन कम होना मुश्किल हो जाता है, खासकर पेट के हिस्से से। ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह और सही इलाज जरूरी होता है।
    • गलत डाइट पैटर्न- कई लोग हेल्दी डाइट के नाम पर बहुत कम खाना खाने लगते हैं, जिससे बॉडी स्टार्व मोड में चली जाती है। इस कंडीशन में शरीर फैट को बचाने लगता है और वजन घटने की बजाय रुक जाता है।
    • पानी की कमी- कम पानी पीना भी पेट की चर्बी को घटाने में बाधा डालने वाला होता है, क्योंकि पानी की कमी से टॉक्सिन बाहर नहीं निकल पाते और मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है।

    पेट की चर्बी घटाने के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट लेना काफी नहीं है। स्ट्रेस मैनेजमेंट, अच्छी नींद, एक्सरसाइज, हाइड्रेशन और हार्मोनल बैलेंस सभी का ध्यान रखना जरूरी है।



    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी